फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Vasant Panchami festival celebration.

धूमधाम से मना बसंत पंचमी उत्सव

Fri, 12 Feb 2016 08:32 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 12 Feb 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
Vasant Panchami festival celebration.
नगर के विभिन्न स्कूलों में शुक्रवार को बसंत पंचमी उत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। स्कूलों में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ।
विज्ञापन


बच्चों ने पीले रंग की वेशभूषा धारण करपीले रंग के पुष्प अर्पित किए। इस दौरान बच्चों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बसंत पंचमी व वीर बालक हकीमत राय का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना से किया।

उपप्रधानाचार्या शकुंतला सिंहल ने छात्राओं को बसंत का महत्व बताया। छात्रा विधि, हिना, सिमरन, सृष्टि ने बसंत पंचमी पर विचार रखे, कक्षा 10वीं की छात्राओं ने गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


छात्राओं ने फल, फूल, मिठाईयों का प्रसाद मां सरस्वती को अर्पित किया। अमरपाल सिंह, कल्पना गर्ग, उपासना शर्मा, श्रीकृष्ण भारद्वाज का सहयोग रहा।

कमला अग्रवाल गल्र्स पब्लिक स्कूल में संगिनी वुमेल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बंसत पंचमी पर्व मनाया गया। छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम, लघु काव्य गोष्ठी आयोजित कर मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तूलिका सेठ, डा.अल्पना सुहासिनी, डा.शुभम त्यागी, डा.पूनम ग्रोवर ने अनेक कविताएं पढ़कर समा बांध दिया। डा.प्रवीण कुमार शर्मा, राकेश कुमार त्यागी, हिमानी अग्रवाल, डा.प्रेमलता तिवारी ने भी विचार रखे।

बीआर इंटरनेशनल स्कूल में बसंत पंचमी के अवसर पर प्रधानाचार्य डा.सूर्यप्रकाश ने मां सरस्वती का पूजन कर स्टूडेंट्स को बसंत का महत्व बताया।

उन्होंने कहा कि बसंत ऋतु जन जीवन में नव-चेतना प्रवाहित करने वाली ऋतु है। इस ऋतु में प्रकृति अपना श्रंगार पूर्ण मनोयोग से करती है। तनु, रूही, अनुराधा, भूमिका, गजाला, अंशिका, इरम, निष्ठा का सहयोग रहा।

केशव नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हवन पूजन कर बसंतोत्सव मनाया गया। विद्यालय के अध्यक्ष महेंद्र कृपाल सिंह ने ने मां सरस्वती के जन्म दिवस पर प्रकाश डाला। मुख्य यजमान मोहित गोयल, संदीप कुमार रहे।

मिनीलैंड कांवेंट स्कूल में बसंत उत्सव बच्चों व अध्यापकों ने मां सरस्वती को पीले पुष्प अर्पित कर मनाया। बच्चे पीले रंग की वेशभूषा में बहुत सुंदर लग रहे थे।

बच्चों ने सूरजमुखी, आम, पपीता, शेर, चीता का रूप धारण कर मन मोह लिया। छायांक, यशिका, देवांग जिंदल, क्षितिज कुमार, रूद्राक्ष गौड़ ने भाग लिया। मुक्ता तिवारी का सहयोग रहा।


कोठीगेट स्थित सरस्वी शिशु मंदिर में बसंत पंचमी उत्सव मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पित कर मनाया गया। प्रधानाचार्य संसार बहादुर शर्मा ने मां सरस्वती के जीवन व बसंत के आगमन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed