{"_id":"66c60d69bbcd9c81d20aeafb","slug":"up-police-bharti-exam-hapur-news-c-135-1-hpr1002-113936-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जिले में नौ केंद्रों पर 23 से शुरू होगी पुलिस भर्ती परीक्षा\n\nआभूषण उतारकर मिलेगा केंद्रों में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जिले में नौ केंद्रों पर 23 से शुरू होगी पुलिस भर्ती परीक्षा आभूषण उतारकर मिलेगा केंद्रों में प्रवेश
Wed, 21 Aug 2024 09:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 21 Aug 2024 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा जिले में नौ केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को होगी। बुधवार को अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था परखी। वहीं, अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। आभूषण, घड़ी, चाबी, पर्स, कैप आदि लेकर केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। मजिस्ट्रेट और अधिकारियों ने निरीक्षण कर, व्यवस्थाओं को परखा। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी, साथ ही पुलिस बल भी मुस्तैद रहेगा।
यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती के लिए जिले में 9 केंद्र बनाए हैं, इन पर 23 अगस्त से दो पालियों में परीक्षाएं शुरू होंगी। हर पाली में 4104 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से केंद्रों को लैस किया गया है।
नकलविहीन व शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने केंद्रों का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया है। केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक भी नियुक्त किए गए हैं। प्रथम पाली सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा शाम तीन से पांच बजे तक चलेगी। केंद्रों पर परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
परीक्षा से 30 मिनट पहले अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा प्रवेश
उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा से 30 मिनट पहले प्रवेश बंद हो जाएगा और इस समय के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन में अपना आधार नंबर नहीं दिया है, उन्हें आवंटित समय के भीतर सत्यापन पूरा करने के लिए परीक्षा से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। सभी अभ्यर्थियों को बोर्ड द्वारा जारी प्रवेश-पत्र एडमिट कार्ड और पहचान-पत्र जैसे ई-आधार, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट तथा काला या नीला बॉल प्वाइंट पेन साथ लाना होगा।
-- -
केंद्र पर नहीं ले जा सकते ये वस्तुएं-
* कोई भी मुद्रित या लिखित सामग्री
* कागज के टुकड़े, ज्यामिति उपकरण
* प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर
* क्रेडिट/डेबिट कार्ड, तराजू, कॉपियां
* पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल/इलेक्ट्रॉनिक पेन
* स्कैनर, डिजिटल पेन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट (मोबाइल फोन सहित)
* चाबियां, कैमरा, किसी भी प्रकार की घड़ी
* आभूषण, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन
* माइक्रोफोन, पेजर, स्वास्थ्य बैंड, पर्स/वॉलेट, धूप का चश्मा या हैंड बैग
इन केंद्रों पर प्रतिदिन पाली में पंजीकृत छात्र देंगे परीक्षा
केंद्र का नाम पंजीकृत अभ्यर्थी
एकेपी इंटर कॉलेज 480
सीटीसी इंटर कॉलेज 480
दीवान इंटर कॉलेज 480
मारवाड़ इंटर कॉलेज 432
श्रीचंडी विद्यालय 384
एसएसके इंटर कॉलेज 480
एसएसवी इंटर कॉलेज 600
सर्वोदय इंटर कॉलेज 384
श्रीजैन कन्या पाठशाला 384
कोट -
जिले के नो केंद्रों पर होने वाली यूपी पुलिस सिपाही भर्ती नकलविहीन व शांतिपूर्वक संपन्न कराई जाएगी। तैयारियां पूरी हैं, अभ्यर्थी दिशा निर्देश पढ़कर आएं। प्रतिबंधित चीजों को केंद्र के अंदर न लाया जाए। - डॉ.विनीता, डीआईओएस।