फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Uncontrolled truck overturns on railway track in Ghaziabad

UP: गाजियाबाद में अनियंत्रित ट्रक रेलवे ट्रैक पर पलटा, पटरी पर लग गया चादरों का ढेर, चालक हुआ फरार

Thu, 26 Feb 2026 11:18 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़) Published by: Akash Dubey Updated Thu, 26 Feb 2026 11:18 PM IST
सार

ट्रक पलटते ही चादरों के गट्ठर दूर-दूर तक फैल गए। इससे रेल और सड़क दोनों मार्गों पर आवागमन पूरी तरह रुक गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

विज्ञापन
Uncontrolled truck overturns on railway track in Ghaziabad
रेलवे ट्रैक पर पड़ीं चादरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ जिले के पबला रोड से हाइवे की ओर जा रहा चादरों से भरा ट्रक शुक्रवार को अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर पलट गया। हादसे के बाद ट्रैक पर सामान बिखर गया और क्षेत्र में जाम की स्थिति बन गई। चालक मौके से फरार हो गया। देर शाम तक रेलवे यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज गति में था। मोड़ पर संतुलन बिगड़ते ही वाहन सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। पलटते ही चादरों के गट्ठर दूर तक फैल गए, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ हटाकर ट्रैक खाली कराने की कार्रवाई शुरू की। क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करने में पुलिस जुटी थी। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे का सही कारण स्पष्ट हो सके। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed