{"_id":"6648dc8602cfbfe6430636cf","slug":"unauthorised-ploting-in-other-land-hapur-news-c-135-1-hpr1001-110680-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: खुद को मालिक बनाकर प्लॉट काटकर बेची जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: खुद को मालिक बनाकर प्लॉट काटकर बेची जमीन
Sat, 18 May 2024 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 18 May 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा में कुछ लोगों ने एक चिकित्सक की जमीन को खुद की बताकर उसकी प्लाटिंग कर डाली। जमीन में 45 प्लॉट के फर्जी ढंग से काटकर बैनामे लोगों के नाम कर दिए हैं। मामले में एसपी के आदेश पर दंपती, एक बैनामा लेखक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा निवासी डॉ. विपिन त्यागी ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के दस्तोई मार्ग स्थित खसरा संख्या-49 व 61 स्थित जमीन में वह सहखातेदार हैं। माह अगस्त 2021 में दस्तोई रोड निवासी हुकम सिंह व धर्मवीर ने उनसे संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वह कमीशन पर जमीन बिक्री कराने का काम करते हैं। दोनों ने उनकी मुलाकात जिला गाजियाबाद के स्वर्ण जयंतीपुरम निवासी कुलदीप चौधरी उसकी पत्नी रूबी व मोदीनगर के गोविंदपुरी सुचितापुरी के सुधीर त्यागी से कराई थी। इस दौरान जमीन का सौदा सात हजार प्रति गज के हिसाब से हुआ और 18 माह के अंदर जमीन का बैनामा करने की बात तय हुई। जिसके बाद दो सितंबर 2021 को इन लोगों ने बयाने के तौर पर 1.99 लाख रुपये उनके खाते में डाल दिए।
19 मई 2022 को आरोपियों ने उसके सहखातेदार महेंद्र सिंह त्यागी से प्लॉट का बैनामा सुधीर त्यागी के नाम कराया था। इसके बाद सभी लोग उसके बैंक खाते में रुपये डालते रहे। कुल मिलाकर उसके बैंक खाते में कुल 25.91 लाख व सहखातेदार के बैंक खाते में 40.50 लाख रुपये डाले। सितंबर 2023 में वह अपनी जमीन पर पहुंचा तो कुछ लोगों को प्लॉट की नींव भरते देखा। पूछताछ करने पर लोगों ने बताया कि उन्हें प्लाट का बैनामा कुलदीप चौधरी, रूबी चौधरी व सुधीर त्यागी ने किया है। आरोपियों ने कुल 45 प्लॉट के बैनामे कर दिए। शिकायत करने पर आरोपियों ने धमकी देकर भगा दिया। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मामले में कुलदीप चौधरी उसकी पत्नी रूबी चौधरी, दलाल हुकम सिंह, धर्मवीर व बैनामा लेखक इंद्रजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।