{"_id":"6814f5b904a81e26c80af248","slug":"two-youths-died-in-a-collision-between-a-bike-and-a-canter-in-hapur-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur Accident: बाइक और कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक ही परिवार के हैं दोनों मृतक, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur Accident: बाइक और कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक ही परिवार के हैं दोनों मृतक, मचा कोहराम
Fri, 02 May 2025 10:11 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 02 May 2025 10:11 PM IST
सार
सूचना मिलने पर परिजन गांव के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए थे। परिजनों का राे रोकर बुरा हाल था। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दाे युवकों की मौत हुई है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के अन्तर्गत बुलंदशहर मेरठ हाईवे बाइपास पर गांव धनौरा कट के पास कैंटर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार गांव अटौला निवासी सोबिंद कुमार (19) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के उसके भाई अर्जुन की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार में दो युवकों की मौत से कोहराम मच गया। पुलिस अज्ञात कैंटर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जिला मेरठ के गांव अटौला निवासी सोबिंद्र कुमार अपने गांव निवासी व परिवार के ही भाई अर्जुन के साथ शुक्रवार की शाम को बाइक पर सवार होकर हापुड़ से गांव लौट रहे थे। धनौरा कट के पास पहुंचने पर उनकी बाइक की कैंटर से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में सोबिंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना देख आने जाने वाले राहगीर यहां एकत्र हो गए। जिन्होंने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अर्जुन को अस्पताल में भर्ती कराकर मृतक सोबिंद्र के परिजनों को सूचना दी। लेकिन उपचार के दौरान अर्जुन की भी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन गांव के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए थे। परिजनों का राे रोकर बुरा हाल था। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दाे युवकों की मौत हुई है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। आरोपी वाहन चालक फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन