फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   two scooter riders injured after being hit by car on Hapur NH-nine

हापुड़ एनएच-9 पर हादसा: कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो घायल, थाना प्रभारी ने सरकारी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

Tue, 28 Jul 2026 08:09 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 28 Jul 2026 08:09 PM IST
सार

हापुड़ के एनएच-9 बाईपास पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद बाबूगढ़ थाना प्रभारी ने दोनों को तत्काल सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
two scooter riders injured after being hit by car on Hapur NH-nine
सड़क हादसे में दो घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ जिले में नेशनल हाईवे-9 के नए बाईपास पर मंगलवार शाम कुचेसर रोड चौपला स्थित जैन शिकंजी रेस्टोरेंट के पास कार की टक्कर लगने से स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय कांवड़ व्यवस्था का जायजा ले रहे बाबूगढ़ थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अपनी सरकारी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, सहारनपुर जिले के थाना मंडी क्षेत्र के प्रतापगंज निवासी एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ कार से गढ़मुक्तेश्वर से गाजियाबाद जा रहे थे। कुचेसर रोड चौपला के पास उनकी कार की टक्कर लगने से स्कूटी सवार मुनाजिव निवासी जाफराबाद, दिल्ली और बिलाल निवासी थमला, बिलारी (मुरादाबाद) सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि समय पर प्राथमिक उपचार मिलने से दोनों की हालत अब सामान्य है। हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात भी सुचारु रूप से बहाल करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed