{"_id":"57dec9d34f1c1b223aa824f0","slug":"two-hours-remained-the-showpiece-3500-broadband","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटा शोपीस बने रहे 3500 ब्रॉडबैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटा शोपीस बने रहे 3500 ब्रॉडबैंड
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
broadband
- फोटो : GettyImages
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीक समस्या के चलते रविवार दोपहर में जिलेभर में लगे 3500 ब्रॉडबैंड शोपीस बन गए। लोगों को जरूरी कार्य निपटाने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बैंक, सरकारी दफ्तरों में अवकाश के चलते यह समस्या अधिक हावी नहीं हुई।बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा इस कदर लड़खड़ा चुकी है कि आए दिन जिले में लगे ब्रॉडबैंड शोपीस बन जाते हैं।
विज्ञापन
ग्राहकों को जरूरी कार्य निपटाने में बेहद परेशानी होती है। बैंक और सरकारी दफ्तरों में तो स्थिति ओर भी बदतर हो जाती है इससे ग्राहकों को घंटों लाइन में लगकर परेशान होना पड़ता है। रविवार को गाजियाबाद और नोएडा के बीच अंडर ग्राउंड केबिल में फाल्ट के कारण फिर से जिलेभर में लगे करीब 3500 ब्रॉडबैंड शोपीस बन गए।
विज्ञापन
ग्राहकों ने इस संबंध में निगम अफसरों से शिकायत की तो उन्हें पीछे से ही यह समस्या होने का जवाब मिला। परेशान ग्राहकों को अपना कार्य साइबर कैफे पर निपटाना पड़ा। अपराह्न दो बजे इंटरनेट सेवा सुचारु हो सकी। डीईटी कृपाल सिंह का कहना है कि गाजियाबाद और नोएडा के बीच केबिल में फाल्ट से यह समस्या बनी थी।
विज्ञापन
इसे दुरुस्त कर ग्राहकों को राहत दिला दी गई है।पिलखुआ में भी बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा कभी भी बंद हो जाती है। ऐसे में उपभोक्ता खासे परेशान होते हैं। रविवार दोपहर 1 बजे इंटरनेट सेवा ठप हो गई। आश्चर्य की बात यह है कि जब उपभोक्ताओं ने जानकारी लेने के लिए बीएसएनएल के दफ्तर में फोन मिलाया तो किसी ने फोन उठाया ही नहीं।
हालांकि दो घंटे बाद तीन बजे इंटरनेट सेवा सुचारु रुप से चालू होने पर उपभोक्ताओं को राहत मिली।
...