फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two Friends Die After Bike Collides with Electric Pole in Hapur

हापुड़ में दर्दनाक हादसा: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, दो दोस्तों की हुई मौत, दो लोग हुए घायल

Sun, 19 Apr 2026 09:39 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: Akash Dubey Updated Sun, 19 Apr 2026 09:39 PM IST
सार

रविवार को जोगीपुरा दस्तोई मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में रियाजुद्दीन (25 वर्ष) और सोनू (21 वर्ष) की मौत हो गई। दो अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Two Friends Die After Bike Collides with Electric Pole in Hapur
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत जोगीपुरा दस्तोई मार्ग पर रविवार दोपहर बाद बाइक सवार चार दोस्तों की तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे में टकरा गई। हादसे में नगर के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी रियाजुद्दीन उर्फ राजू (25 वर्ष) व उसके दोस्त सोनू (21 वर्ष) की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी था। उधर मृतक के परिवारों में मातम का माहौल था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर बाद बुलंदशहर रोड के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी रियाजुद्दीन उर्फ राजू, मोहल्ले के ही अपने दोस्त सोनू, मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी गुलफाम और त्रिलोकीपुरम निवासी इजराल बाइक पर सवार होकर मेरठ रोड से जोगीपुरा-दस्तोई मार्ग पर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रियाजुद्दीन को चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। जबकि सोनू की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान सोनू की भी मौत हो गई। जबकि गुलफाम उर्फ भूरे और इजराल का स्थानीय निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों ही हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों के संबंध में जानकारी हासिल की। रियाजुद्दीन की मौत की सूचना मिलने पर उसके पिता इस्लामुद्दीन, भाई सलमान, फैना, पत्नी नरगिस और मां नाजमा का रो रोकर बुरा हाल था। रियाजुद्दीन ई रिक्शा चलाता था और आपने पीछे पांच साल के बेटे को पीछे छोड़ गया है।


जबकि सोनू घर में अकेला कमाने वाला था और बर्तनों पर निकिल पॉलिश का काम करता था। पिता की काफी पहले मौत हो चुकी है। सोनू अविवाहित था और सात भाई बहनों में सबसे बड़ा था। सीओ वरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही हे। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed