{"_id":"694eba52dbf5e27f9c0f2073","slug":"two-boys-injured-in-accident-hapur-news-c-135-1-hpr1001-134697-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कैंटर की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कैंटर की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक घायल
Fri, 26 Dec 2025 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 26 Dec 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर सर्विस रोड पर कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कैंटर चालक बाइक को कुछ दूर तक भी घसीटकर ले गया। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम शिवराज व अभिषेक बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। गांव ततारपुर सर्विस रोड पर पहुंचने पर कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क की एक साइड में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान कैंटर चालक उनकी बाइक को घसीटता हुआ कुछ दूरी तक ले गया। हादसा देख आसपास के लोगों ने कैंटर को रोक लिया। इसके बाद कैंटर चालक यहां से फरार हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को गढ़ रोड स्थित सीएचसी में भर्ती कराया।
सीओ ने बताया कि पुलिस कैंटर व क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। हालांकि हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कैंटर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।