फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Truck overturns highway jam.

ट्रक पलटने से हाईवे की एक साइड हुई जाम

Mon, 17 Oct 2016 08:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 17 Oct 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
Truck overturns highway jam.
जाम से राहगीरों ने झेली दिक्कत - फोटो : अमर उजाला

गढ़ के गांव अठसैनी के सामने लोडेड ट्रक हाईवे पर पलट गया। इसमें चालक-क्लीनर घायल होने के साथ ही हाईवे की एक साइड में जाम लगने से वाहनों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान हाईवे पर कई घंटे तक वाहन रेंगते रहे।

विज्ञापन


राजस्थान से जौं लादकर एक ट्रक रविवार को उत्तराखंड के काशीपुर को जा रहा था। रात में करीब 12 बजे इसका स्टेयरिंग फेल हो गया। जिससे संतुलन बिगड़ने पर लोडेड ट्रक हाईवे फुटपाथ पर चढ़कर सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन


इस दौरान कई वाहन उसकी चपेट में आने से बाल बाल बच गए।  जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। हादसे में ट्रक चालक सोनू और क्लीनर राकेश निवासी रुद्रपुर घायल हो गए। जौं से भरे बोरे दूर-दूर तक फैलने से हाईवे की एक साइड में जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चालकों को जान जोखिम में डालकर रॉंग साइड से होकर आना जाना पड़ा। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने क्रेन बुलाकर ट्रक को हटवाया, तब कहीं जाकर करीब दो घंटों बाद जाम खुलने पर यातायात पटरी पर लौटा।

एक ट्रक रोड़ी बदरपुर और सीमेंट लादकर सोमवार दोपहर को बहादुरगढ़ उतारने जा रहा था। बहादुरगढ़ के मैन बाजार मेें पहुंचते ही ट्रक का एक्सल टूट गया। इससे संतुलन बिगड़ने पर रोड़ी बदरपुर के ऊपर रखे सीमेंट के कई बोरे धड़ाम से नीचे गिर गए।

इस घटना में कोई राहगीर घायल तो नहीं हुआ,  लेकिन मैन बाजार में जाम लग गया। इससे ग्राहकों और व्यापारियों समेत आसपास की आबादी में रहने वाले परिवारों को आवागमन में दिक्कत झेलनी पडृी।  

सुबह करीब सात बजे एक ट्रक मुरादाबाद की तरफ जा रहा था। सिंभावली थाने को क्रॉस करते ही एक गाय सड़क पर आ गई। उसको बचाने के चक्कर में चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा ट्राला ट्रक से टकरा गया।


इस हादसे में ट्रक चालक रणपाल सिंह और क्लीनर विवेक निवासी लोनी घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने स्थानीय चिकित्सक के पास भर्ती करा दिया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी देकर घर को भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed