फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   truck driver dead body found

Hapur News: ट्रक यूनियन परिसर में मिला चालक का शव

Thu, 20 Jul 2023 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 20 Jul 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
truck driver dead body found
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत दिल्ली रोड पर ट्रक यूनियन परिसर में खड़े एक ट्रक में ड्राइवर का शव मिलने से दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस ने ट्रक की जांच की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर को ट्रक यूनियन परिसर में खड़े ट्रक में शव की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक के अंदर से शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त 40 वर्षीय समरवीर पुत्र बाली निवासी गांव अटूटा बाबूगढ़ के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जिस ट्रक में उसका शव मिला, वह उसका चालक था। उसकी मौत कैसे हुई इस संबंध में आसपास के लोगों को किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। समरवीर की मौत की खबर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र प्रसाद का कहना है कि घटना आत्महत्या प्रतीत हो रही है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed