{"_id":"57ade4b54f1c1b2c45ee59ec","slug":"trse-candidate-to-heat-water-drop","type":"story","status":"publish","title_hn":" भीषण गर्मी में पानी की बूंद को तरसे बीटीसी अभ्यर्थी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में पानी की बूंद को तरसे बीटीसी अभ्यर्थी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 12 Aug 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
पानी की बूंद को तरसे बीटीसी अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में चल रही बीटीसी काउंसिलिंग के तीसरे दिन भी अव्यवस्थाओं का बोल बाला रहा। बैठने और पेयजल तक की व्यवस्था न होने से अभ्यर्थियों को चिलचिलाती धूप में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
हापुड़ डायट में चल रही बीटीसी सत्र 2015 की काउंसिलिंग में शुक्रवार को इलाहाबाद, सिद्धार्थनगर, शाहजहांनपुर, बरेली, एटा, मैनपुरी आदि जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भाग लेने पहुंचे थे। सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ डायट पर लगने लगी।
विज्ञापन
बावजूद इसके डायट कर्मियों ने कोई व्यवस्था नहीं की। आलम यह रहा कि भीषण गर्मी में पानी आदि की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण घंटों लाइन में लगे अभ्यर्थी परेशान रहे, लेकिन बृहस्पतिवार को पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज के कारण वह चुपचाप अव्यवस्थाओं से जूझते रहे।
विज्ञापन
डायट अफसरों की लापरवाही का आलम यह रहा कि अभ्यर्थियों के बैठने की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। मजबूरी में अभ्यर्थियों को आसपास बने चाय स्टॉल, पेड़ के नीचे बैठकर आवेदन फार्म भरने पड़े।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य दिनेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग के लिए दस काउंटर बनाए गए हैं। भीड़ के चलते समस्या हुई। व्यवस्था को दुरुस्त करा दिया गया है।