फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Troubled by gang officer who threw glue.

एटीएम पर गोंद फेंकने वाले गैंग से अधिकारी परेशान

Fri, 21 Oct 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 21 Oct 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Troubled by gang officer who threw glue.
एटीएम - फोटो : अमर उजाला

नगर के एटीएम पर गोंद डालने वाले असामाजिक तत्वों की करतूत से बैंक अधिकारी परेशान हैं। आए दिन एटीएम के कीपैड पर गोंद डालकर उन्हें नुकसान पहुंचाया जा रहा है। कई बार ग्राहकों को भी रुपया निकालने में दिक्कत होती है।

विज्ञापन


बैंक अधिकारी की शिकायत पर भी पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। नगर के तहसील चौपला व बुलंदशहर रोड, गढ़ रोड पर विभिन्नि बैंकों के एटीएम हैं।  पिछले कुछ दिन से नगर में कुछ असामाजिक तत्व एटीएम को नुकसान पहुंचाने में लगे हैं।
विज्ञापन


ये कीपैड पर गोंद डाल देते हैं। एटीएम को गोंद से खराब करने के तीन मामले पकड़ में आए हैं। मामले की जानकारी होने पर बैंक अधिकारियों ने उसे सही कराने का कार्य किया। जिस पर लाखों रुपये खर्च हो गए। उसके बाद भी गोंद डालकर एटीएम को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की शिकायत पुलिस से कई बार की जा चुकी है। पुलिस मामले में रुचि नहीं ले रही है। अग्रणी बैंक प्रबंधक एपी चतुर्वेदी ने शिकायत करते हुए कहा कि ये युवक एटीएम मशीन पर गोंद लगाकर मशीन को खराब कर देते हैं। मशीन खराब होने से बैंक को नुकसान पहुंच रहा है।

कोतवाली प्रभारी यशवीर सिंह का कहना है कि संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed