फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Transformer faults in power cut.

ट्रांसफार्मर में फाल्ट से कई मोहल्लों की बत्ती गुल

Sun, 15 May 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 15 May 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
Transformer faults in power cut.
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला

भीषण गर्मी के साथ लोकल फाल्ट व अंधाधुंध बिजली कटौती भी लोगों को रुला रही है। लोड बढ़ने से कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर भी दगा देने लगे हैं। जर्जर तारों के हवा के हल्के झोंको से टूटकर बत्ती गुल हो रही है।

विज्ञापन


लोगों की माने तो फाल्ट से बिजली गुल होने के बाद कब आएगी, कुछ पता नहीं रहता है। वहीं, अघोषित कटौती ने भी नागरिकों का जीना मुहाल कर दिया है। शनिवार रात को हाईटेंशन लाइन, ट्रांसफार्मर में फाल्ट से दर्जनों मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम के अफसरों द्वारा गर्मी के मौसम में नागरिकों को बेहतर बिजली आपूर्ति देने का  दावा हवाई साबित हो रहा है। शनिवार को नागरिकों ने बिजली किल्लत झेलते हुए पूरी रात छतों पर बितायी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 9.30 बजे लखनऊ कंट्रोल से आपात कटौती कर दी गई। लगातार दो घंटे तक यह कटौती चली। भीषण गर्मी में आपूर्ति बाधित होने नागरिकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।

आपात कटौती से नागरिकों को राहत ही मिली थी कि दिल्ली रोड स्थित बिजलीघर के फीडर नंबर 6 और 8 से जुड़े ट्रांसफार्मर, हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। इससे करीब दो दर्जन मोहल्लों की बत्ती फिर से गुल हो गई। नागरिकों को भीषण गर्मी में रात छतों पर गुजारनी पड़ी।

फीडर नंबर 6 से जुड़े मोहल्ला सिंकदरगेट पर लगा 400 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंकने से सिकंदर गेट, नवाजीपुरा, तगासराय, इंद्रगढ़ी, मोती कालोनी, आवास विकास, भंडा पट्टी, मजीदपुरा की आपूर्ति दो घंटा तक गुल रही।

वहीं, फीडर नंबर 8 से जुड़ी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से मोहल्ला विवेक विहार, रेलवे रोड, रेवती कुंज, श्रीनगर, पटेलनगर, रामगंज, राजेंद्र नगर की आपूर्ति भी दो घंटे तक बाधित रही। आए दिन फाल्ट की समस्या से आपूर्ति बाधित रहने से नागरिकों को भीषण गर्मी में पानी किल्लत से तड़पना पड़ रहा है। 


उधर, एसडीओ देवेंद्र कुमार का कहना है कि गर्मी बढने से फाल्ट की समस्या बन रही है। प्रयास किया जा रहा है कि नागरिकों को लोकल फाल्ट से परेशान नहीं होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed