{"_id":"6a1878f1417cc650e5090920","slug":"transformer-blows-up-in-rafiqnagar-for-the-second-time-in-three-days-leading-to-protests-hapur-news-c-135-1-hpr1002-142176-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रफीकनगर में तीन दिन के अंदर दूसरी बार फुंका ट्रांसफार्मर, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रफीकनगर में तीन दिन के अंदर दूसरी बार फुंका ट्रांसफार्मर, प्रदर्शन
विज्ञापन
मोहल्ला रफीक नगर में प्रदर्शन करते लोग। स्रोत स्थानीय लोग
हापुड़। रफीकनगर में तीन दिन के अंदर दो बार 400 केवी का ट्रांसफार्मर फुंकने के विरोध में बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। ईद के दिन भी आपूर्ति बाधित होने पर लोगों में आक्रोश दिखा। साथ ही न्यू शिवपुरी में भी लाइन डालने के चलते आपूर्ति बाधित रही।
बुलंदशहर रोड स्थित रफीकनगर में 400 केवी का ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले फुंका था। इसके विरोध में कांग्रेसियों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय में हंगामा किया था। इस पर बुधवार को ट्रांसफार्मर बदलवा दिया गया। लेकिन बृहस्पतिवार को यह फिर फुंक गया था।
मुस्लिम बाहुल्य इस इलाके में लोग ईद मना रहे थे, लेकिन आपूर्ति बाधित होने से गर्मी में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अव्यवस्था के विरोध में स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा न्यू शिवपुरी में भी घटिया तार जलने से आपूर्ति प्रभावित रही। बृहस्पतिवार को नई लाइन बनाने का कार्य किया गया। इस कारण दिन में भी न्यू शिवपुरी की सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन
गर्मी में ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड पड़ने से समस्या बन रही है। रफीकनगर में ट्रांसफार्मर की बदली कराई जा रही है।-- सचिन द्विवेदी, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन
बुलंदशहर रोड स्थित रफीकनगर में 400 केवी का ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले फुंका था। इसके विरोध में कांग्रेसियों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय में हंगामा किया था। इस पर बुधवार को ट्रांसफार्मर बदलवा दिया गया। लेकिन बृहस्पतिवार को यह फिर फुंक गया था।
विज्ञापन
मुस्लिम बाहुल्य इस इलाके में लोग ईद मना रहे थे, लेकिन आपूर्ति बाधित होने से गर्मी में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अव्यवस्था के विरोध में स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा न्यू शिवपुरी में भी घटिया तार जलने से आपूर्ति प्रभावित रही। बृहस्पतिवार को नई लाइन बनाने का कार्य किया गया। इस कारण दिन में भी न्यू शिवपुरी की सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन
गर्मी में ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड पड़ने से समस्या बन रही है। रफीकनगर में ट्रांसफार्मर की बदली कराई जा रही है।