फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   trains late made by fault.

रेलवे स्टेशन के आउटर पर फाल्ट ने ट्रेनें कराई लेट

Thu, 23 Jun 2016 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 23 Jun 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
trains late made by fault.
फाल्ट ने ट्रेनें कराई लेट - फोटो : अमर उजाला

शहर के मॉडल रेलवे स्टेशन के आउटर पर बृहस्पतिवार सुबह एसएमटी के प्वाइंट पर फाल्ट हो गया। परिणामस्वरूप मुरादाबाद-दिल्ली रेलवे ट्रैक बाधित हो गया। ट्रैक बाधित होने के कारण आधा दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंची।

विज्ञापन


जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट को ठीक कर समस्या का समाधान किया जा सका। बृहस्पतिवार सुबह करीब 09 बजे मुरादाबाद-दिल्ली रेलमार्ग के हापुड़ स्टेशन के पूर्वी आउटर पर एसएमटी के प्वाइंट पर अचानक केबिल में फाल्ट हो गया।
विज्ञापन


परिणामस्वरूप इस ट्रैक पर मुरादाबाद की ओर से आने वाली अधिकांश ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया। जब रेलवे के इंजीनियरों को फाल्ट के बारे में जानकारी हुई तो अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम को मौके पर भेजकर समस्या को ठीक करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाल्ट के कारण फैजाबाद से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली फैजाबाद एक्सप्रेस तीन घंटा, रक्सौल से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से ढाई घंटा, आला-हजरत एक्सपे्रस दो घंटा,

इलाहाबाद से चलकर मेरठ की ओर जाने वाली संगम एक्सप्रेस छह घंटा, शहीद एक्सप्रेस सवा दो घंटा, इलाहाबाद से चलकर सहारनपुर की ओर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटा की देरी से पहुंची।

ट्रेनों के लेट होने से हापुड़ स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगी रही और वह पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों के आने के बारे में जानकारी करने लगे। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इंजीनियरों की टीम ने फाल्ट को ढूंढ़कर समस्या को ठीक कराया।


जिसके बाद रेल यातायात सुचारू हो सका। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि फाल्ट होने के कारण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से आई। समय रहते ही समस्या का हल कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed