फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   train late in hapur station

Hapur News: देरी से पहुंची शटल और मेमू एक्सप्रेस, दैनिक यात्री परेशान

Mon, 16 Oct 2023 10:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 16 Oct 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
train late in hapur station
हापुड़। ट्रेनों के बिगड़ते संचालन के कारण रेलयात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को भी शटल और मेमू एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से पहुंची। दोनों ट्रेनों से रोजाना सैकड़ों यात्री गाजियाबाद और दिल्ली के लिए सफर करते हैं। इसके साथ ही रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन भी शुरू नहीं हो सका और चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस भी निरस्त रही।
विज्ञापन


हापुड़ व आसपास के क्षेत्रों से रोजाना हजारों की संख्या में लोग गाजियाबाद, दिल्ली की ओर रेलयात्रा कर अपने रोजगार पर जाते हैं। सुबह बुलंदशहर से चलकर तिलक ब्रिज जाने वाली शटल ट्रेन व मुरादाबाद से गाजियाबाद जाने वाली मेमू एक्सप्रेस अधिकतर यात्री दोनों ट्रेनों का सहारा लेते हैं। दैनिक यात्रियों का कहना है कि एक्सप्रेस ट्रेनों को निकालने के चक्कर में शटल और मेमू ट्रेन को रास्ते में ही रोक दिया जाता है, जिस कारण ट्रेनें लेट होती हैं। यात्री जनसाधारण, सुहेलदेव, सप्तक्रांति सहित अनेक ट्रेनों का स्टेशन पर ठहराव की मांग उठा चुके हैं, जिससे ट्रेन लेट होने पर दूसरी ट्रेनों का सहारा लेकर अपने गंतव्य को पहुंच सके।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि ट्रेन पीछे से ही देरी से चल रही हैं और गंतव्य को भी देरी से पहुंच रही हैं। ट्रेनों की स्थिति में सुधार के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा जा चुका है, संचालन में जल्द सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




त्योहार स्पेशल ट्रेन का नहीं शुरू हुआ संचालन

रेलवे ने त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। एक स्पेशल ट्रेन का ठहराव हापुड़ स्टेशन को भी मिला है। आनंद विहार से सहरसा जाने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन सोमवार से होना था, लेकिन रेलवे लाइन पर चल रहे कार्य के कारण ट्रेन का संचालन शुरू नहीं हो सका। जबकि बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार जाने वाली चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस भी सोमवार को निरस्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed