{"_id":"65c7a38467797bd06b0dd11c","slug":"train-late-due-to-fog-hapur-news-c-135-1-hpr1001-107570-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तीन घंटे देरी से पहुंची नौचंदी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तीन घंटे देरी से पहुंची नौचंदी एक्सप्रेस
Sat, 10 Feb 2024 09:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 10 Feb 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। मौसम साफ होने से सुधरी ट्रेनों की चाल शनिवार को कोहरे ने फिर बिगाड़ दी। नौचंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची, वहीं बरेली इंटरसिटी, मेरठ-खुर्जा पैसेंजर सहित अन्य कई ट्रेनों ने भी यात्रियों को घंटों इंतजार कराया।
जनवरी में कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया था। लेकिन फरवरी में मौसम साफ होने से ट्रेनों के संचालन में सुधार हुआ। शनिवार सुबह फिर से मौसम ने करवट बदली और कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। सहारनपुर से मेरठ जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे, खुर्जा से मेरठ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन एक घंटे, बरेली से नई दिल्ली जाने वाली बरेली इंटरसिटी एक घंटे, माल्दा टाउन से आनंद विहार जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस एक घंटे, लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस आधा घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा आला हजरत, गरीब रथ, जन शताब्दी, राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन ने भी देरी से पहुंचकर यात्रियों को इंतजार कराया। स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ, जिस कारण ट्रेनें पीछे से ही देरी से चल रही थी और गंतव्य को भी देरी से पहुंची।