{"_id":"662936d14202852e800fef86","slug":"tractor-driver-hit-father-son-and-daughter-pilakhwa-news-c-306-1-gha1001-106387-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: घर के बाहर बैठे पिता-पुत्र व पुत्री को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: घर के बाहर बैठे पिता-पुत्र व पुत्री को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर
Wed, 24 Apr 2024 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 24 Apr 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
ब्रजघाट। गांव नयाबांस में घर के बाहर बैठे बाप, बेटे और बेटी को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। घटना में घायल सात वर्ष की बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
गांव निवासी शिवराज सिंह ने बताया कि वह बुधवार की सुबह अपने बेटे मनोज और 7 वर्ष की बेटी रिया के साथ घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी बीच गांव का ही रहने वाला एक व्यक्ति लापरवाही से ट्रैक्टर चलाता हुआ आया। जिसने तेज रफ्तार में ट्रैक्टर चलाते हुए उन तीनों को टक्कर मार दी। चीख-पुकार सुनकर आस पड़ोस में रहने वाले लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। जिन्होंने तुरंत ही तीनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रिया को चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।