फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   todey jat protest on tatarpur bypass

ततारपुर बाईपास पर आज धरना देंगे जाट

Sat, 20 Feb 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 20 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
todey jat protest on tatarpur bypass
आरक्षण के लिए ततारपुर बाईपास स्थित वृदांवन गार्डन में रविवार सुबह अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति के तत्वावधान में जाट समुदाय के लोग धरना देेंगे।
विज्ञापन


धरने को सफल बनाने के लिए शनिवार को गांव गांव में संपर्क किया गया। जाम और हंगामे से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है।

जाट आरक्षण की मांग को लेकर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारी और सदस्य रविवार को ततारपुर बाईपास के पास स्थित वृंदावन गार्डन में एकत्र होंगे।

समिति और जाट समाज के लोग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। धरना भी दिया जाएगा। समिति के जिलाध्यक्ष चौधरी रविंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार से जाट आरक्षण को केंद्रीय स्तर पर बहाल करने के लिए भाजपा के सांसद पीपी चौधरी द्वारा शीतकालीन सत्र में लाया गया राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग संसोधन बिल व संविधान संशोधन बिल को बजट सत्र में पास करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


सम्मेलन और धरने को सफल बनाने के लिए विजेंद्र दीवान, बब्बल प्रधान, जगवीर सिंह, अमरपाल, विजय खरे प्रधान आदि ने ग्राम महमूदपुर, सांवी, झंडा, भटैल, यादनगर, मीरपुर, हसनपुर, काकर, लालपुर आदि में संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाटों के धरना और सम्मेलन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। एसडीएम पुलिस बल के साथ मौके पर रहेंगे। - हरिश्चंद्र, एडीएम

ततारपुर बाईपास पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। शांति व्यवस्था खराब नहीं होने दी जाएगी। - विशाल यादव, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed