Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   today in goverdhan pooja

Hapur News: आज होगी गोवर्धन पूजा, कल भैया दूज

Tue, 21 Oct 2025 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 21 Oct 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
today in goverdhan pooja
हापुड़। गोवर्धन पूजा आज बुधवार को और भैया दूज का पर्व बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। दिवाली के अगले दिन अमावस्या होने के कारण गोवर्धन पर्व मंगलवार को नहीं मनाया गया। इस बार गोवर्धन पूजा के लिए दो शुभ मुहूर्त हैं।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित संतोष तिवारी ने बताया कि इस बार दिवाली के अगले दिन अमावस्या होने के कारण गोवर्धन पूजा 22 अक्तूबर को रात्रि 8:16 बजे तक प्रतिपदा तिथि में गोवर्धन पूजा महोत्सव मनाना शुभ रहेगा। इस दिन संभव हो तो श्री गिरिराज महाराज की परिक्रमा, दर्शन, राधा कुंड स्नान, दीपदान, पूजा अर्चना, अभिषेक करने से भक्ति वर्धन होता है। घर में भारतीय देसी गाय के गोबर से श्री गिरिराज का स्वरूप बनाकर उनका पूजा अर्चना करना चाहिए। गोवर्धन का एक अर्थ गौ संवर्धन भी है, इसलिए इस दिन गौ माता की सेवा पूजा अर्चना भी अवश्य करनी चाहिए।
विज्ञापन


इससे अगले दिन 23 अक्तूबर को भैया दूज पर्व मनाया जाएगा। 23 अक्तूबर रात्रि 10:26 बजे तक द्वितीया तिथि रहेगी। इसमें यम की प्रसन्नता के लिए यमुना के किनारे दीपदान का महत्व है। शाम के समय यमुना स्नान या दीपदान की दृष्टि से शुभ है। इस दिन भाई बहन यमुना स्नान करने से उनके आयुष्य और स्नेह की वृद्धि होती है। भैया दूज पर शाम पांच बजे तक आयुष्मान योग है, इसमें भैया दूज का तिलक केसर, चंदन के द्वारा पूर्वाभिमुख होकर करवाना शुभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त - 22 अक्तूबर 2025

सुबह 06:23 बजे से 09:13 बजे तक

शाम 06:59 बजे से रात्रि 08:55 बजे तक



भैया दूज तिलक पूजन मुहूर्त- 23 अक्तूबर
सुबह 10:38 बजे से दोपहर 01:27 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed