फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Today did not pay Lightning will strike contract workers

आज नहीं मिला वेतन तो हड़ताल पर जाएंगे संविदा बिजली कर्मी

Mon, 24 Oct 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 24 Oct 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Today did not pay Lightning will strike contract workers
strike - फोटो : अमर उजाला

पिछले चार महीने से वेतन न मिलने पर भड़के संविदा बिजली कर्मचारियों ने पटना मुरादपुर बिजलीघर पर रविवार को धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक उन्हें वेतन नहीं मिला तो मंगलवार से वह बेमियादी हड़ताल शुरू कर देंगे। दीपावली से ठीक पहले संविदा कर्मचारियों की इस घोषण से अफसरों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


जिले के बिजली विभाग में ठेकेदार के माध्यम से करीब 125 संविदा कर्मचारी एसएसओ व लाइनमैन के रूप में कार्य कर रहे हैं। पिछले चार माह से इन्हें वेतन नहीं मिला है। ऐसे में रविवार को कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। कर्मचारियों ने पटना मुरादपुर स्थित बिजली घर पर अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश बिजली मजदूर संगठन के सचिव शिव कुमार ने बताया कि नियमानुसार एसएसओ को 8397 रुपये व लाइनमैन को 6814 रुपये वेतन दिया जाना चाहिए, लेकिन एसएसओ को 5500 व लाइनमैन को मात्र 5000 हजार वेतन दिया जा रहा है। यह वेतन भी पिछले चार माह से नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में घर में दो जून की रोटी का इंतजाम करना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सोमवार को उनका पूरा वेतन नहीं दिया गया तो मंगलवार से सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।

दीपावली से पहले कर्मचारियों की घोषणा से अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है। संविदा कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाएगी। अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्या का कहना है कि वेतन के लिए संबंधित ठेकेदार से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

कर्मचारियों को दीपावली से पहले वेतन दिलाया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सुदेश कुमार, रवि कुमार, हरीश चंद, संतराम, सत्यप्रकाश, सचिन, मनोज, ब्रिजेश, राकेश, अमित, प्रवीन, गोपाल, जगबीर रविंद्र, मोहित, ज्ञानी, सत्तू, दीपक शर्मा आदि शामिल रहे।

गढ़ में संविदा बिजली कर्मियों ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। रविवार को बिजली कर्मियों को आपात बैठक हुई। इसमें नरेंद्र त्यागी, वीरपाल, जसवंत सिंह, शिवकुमार, मोनू, जयवीर, देवेंद्र सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर अतिशीघ्र रुके हुए वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो इसके विरोध में बिजलीघर का घेराव कर बेमियादी भूख हड़ताल की जाएगी।


इस संबंध में एक्सईएन भूपसिंह राघव और एसडीओ जीपी शर्मा ने कहा कि अविलंब ठेकेदार से वार्ता कर संविदा कर्मियों को रुके हुए वेतन का भुगतान कराया जाएगा। लापरवाही पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed