फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Three sitting MLA can not save their seats.

तीनों मौजूदा विधायक नहीं बचा सके अपनी सीट

Sat, 11 Mar 2017 08:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 11 Mar 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
Three sitting MLA can not save their seats.
विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

हापुड़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस से पांच बार के विधायक गजराज सिंह, गढ़ सीट पर सपा के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मदन चौहान व धौलाना सीट पर सपा के धर्मेश तोमर काबिज थे।

विज्ञापन


चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस में हुए गठबंधन के बाद तीनों ही सीटों पर इनके प्रत्याशी को और मजबूत माना जा रहा था। हापुड़ सीट पर चुनावी पंडित गजराज सिंह की जीत पक्की मानकर चल रहे थे।
विज्ञापन


वहीं, धौलाना और गढ़ में भी गठबंधन के विधायक प्रत्याशी प्रबल दावेदार थे। जैसे जैसे प्रचार शुरू हुआ चुनावी समीकरण बिगड़ते चले गए। इन सभी को अपनी सीट बचाना एक बड़ी चुनौती माना जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं बागियों ने टांग खींची तो कहीं हिंदू मुस्लिम समीकरण इन पर भारी पड़ा। हालांकि, मतदान तक सभी ने अपने अपने गढ़ को बचाने का पूरा किया।

शनिवार को ईवीएम खुलने के बाद जो परिणाम सामने आए उससे यह साबित हो गया कि जनता के फैसले के आगे बड़े-बड़े सूरमाओं के किले कब ध्वस्त हो जाएं कहा नहीं जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed