{"_id":"69baefe6a113656f200b2845","slug":"three-resigning-officials-admit-their-mistake-and-join-congress-hapur-news-c-135-1-hpr1002-138545-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: इस्तीफा देने वाले तीन पदाधिकारियों ने मानी गलती, कांग्रेस में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: इस्तीफा देने वाले तीन पदाधिकारियों ने मानी गलती, कांग्रेस में शामिल
विज्ञापन
हापुड़। जिला कांग्रेस कमेटी से दो पदाधिकारियों के निष्कासन के बाद इस्तीफा देने वाले तीन अन्य पदाधिकारी अपनी गलती स्वीकार करते हुए फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इन तीनों ने निष्कासित पदाधिकारियों पर ही गुमराह कर, इस्तीफा दिलाने का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष ने तीनों का मनोनयन कर उनका स्वागत किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि कांग्रेस सभासद और पूर्व शहर उपाध्यक्ष सुशील शास्त्री, पूर्व शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोज शर्मा और पूर्व जिला महासचिव सुबोध शास्त्री ने उन्हें और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद को पत्र लिखकर पद बहाली की मांग की थी। उन्होंने बताया कि तीनों ने पत्र पर लिखकर बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने गलतफहमी के चलते कांग्रेस संगठन के पदों से इस्तीफा दिया था। तीनों ने स्वीकार किया था कि पूर्व में निष्कासित पदाधिकारियों ने उन्हें यह कहकर भ्रमित कर दिया कि उन दोनों को यूजीसी का विरोध करने के कारण निष्कासित किया गया है। इसी बात पर उनके पदमुक्त के लेटर पर इस्तीफे के हस्ताक्षर कराए गए। तीनों के माफी मांगने और भविष्य में ऐसा नहीं किए जाने के भरोसे पर उन्हें पार्टी में शामिल किया गया।
जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने सभासद सुशील शास्त्री को जिला कांग्रेस कमेटी में कोषाध्यक्ष, मनोज शर्मा को उपाध्यक्ष और सुबोध शास्त्री को जिला महासचिव के पद पर नियुक्त कर उन्हें मनोनयन पत्र जारी किया है। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के अध्यक्ष अरविंद शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, गौरव गर्ग, रामू चौधरी, सुखपाल गौतम, गोपाल भारती, महबूब अली मौजूद रहे।