{"_id":"5804e2814f1c1b582c702bd9","slug":"three-people-died-flu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से तीन और लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से तीन और लोगों की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 17 Oct 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
mosquito
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को क्षेत्र में कांग्रेस नेता की पत्नी सहित तीन और लोगों की बुखार से मौत हो गई। वहीं सिंभावली के सैना गांव में रविवार को तीन लोगों ने बुखार से दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही क्षेत्र में अब तक कुल मृतकों की संख्या 98 हो गई है। मुहम्मदपुर रुस्तमपुर गांव में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजीव शर्मा की पत्नी प्रवेश को एक सप्ताह से बुखार था। रविवार देर रात हालत बिगड़ने पर उन्हें हापुड़ ले जाया जा रहा था,
विज्ञापन
लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। संजीव शर्मा ने बताया कि मेडिकल जांच में बुखार की पुष्टि हुई थी। वहीं गढ़ के दौताई गांव के दवा और भट्ठा कारोबारी खालिद चौधरी की मां शगुफ्ता परवीन की सोमवार तड़के मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्हें रविवार देर रात अचानक तेज बुखार हुआ। परिवार के लोग अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच उन्होंने दम तोड़ दिया। एक माह पहले ही शगुफ्ता परवीन के पति डॉ. अखलाक की बुखार से मौत हो गई थी।
घर में बुखार से दो लोगों की मौत के कारण परिवार के लोग दहशत में हैं। गढ़ के मोहल्ला चौधरियान में शकील सलमानी की भी सोमवार तड़के मौत हो गई। उनके भाई इनाम सलमानी ने बताया कि तीन दिन पहले बुखार होने पर शकील को निजी चिकित्सक से दवा दिलाई गई थी।
वहीं सिंभावली के सैना गांव में रविवार को बुखार ने अधेड़ किसान सहित दो बुजुर्ग महिलाओं की जान ले ली। मृतकों में हाजी कलुवा (55), मुनाजरी (59) और हसीन (61) शामिल हैं। बुखार से गढ़, सिंभावली, बक्सर, बहादुरगढ़, ब्रजघाट, डेहरा कुटी, नानपुर, झड़ीना सहित पूरे क्षेत्र में 98 लोगों की मौत हो चुकी है।
इस संबंध में गढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह और सिंभावली पीएचसी इंचार्ज डॉ. दिनेश भारती ने कहा कि अस्पताल में इलाज न होने के कारण मृतकों के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
गांवों में कैंप लगाकर मरीजों का परीक्षण और दवाओं का वितरण कराने के साथ ही ग्रामीणों को एहतियात बरतने की नसीहत दी जा रही है।