Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   three men died in accident

Hapur News: हाईवे 9 पर अलग-अलग सड़क हादसों में दो दोस्तों समेत तीन की मौत

Thu, 13 Nov 2025 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 13 Nov 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
three men died in accident
हापुड़। निजामपुर बाईपास और बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुचेसर रोड चौपला पर दो सड़क हादसों में हरदोई जिले के दो दोस्तों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना से परिवारों में मातम का माहौल है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पहली घटना में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे निजामपुर कट के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गई है। इसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर देखकर दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन यहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जिला हरदोई के गांव बरकत निवासी 42 वर्षीय अजय प्रताप और 45 वर्षीय लालाराम निवासी गांव इटारा जिला हरदोई के रूप में हुई। दोनों बाइक पर सवार होकर हरदोई से नोएडा जा रहे थे। दोनों आपस में दोस्त थे और नोएडा में मजदूरी का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि अजय प्रताप अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को जबकि लालाराम पत्नी व दो बेटियों को छोड़ गए हैं। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

वहीं अन्य घटना में बाबूगढ़ पुलिस ने बताया कि गांव फतेहपुर निवासी 80 वर्षीय रामवीर पैदल ही सड़क पर जा रहे थे। जब वह कुचेसर रोड चौपला से बनखंडा गांव के पास बिजलीघर पर पहुंचे तो तेज रफ्तार बाइक ने रामवीर को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि दोनों मामलों में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed