Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Three bullets had passed through Naveen's chest and arm

Hapur News: नवीन की छाती और बाजू से पार हो गई थीं तीन गोलियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
Three bullets had passed through Naveen's chest and arm
हापुड़। यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट व दिल्ली स्पेशल सेल की टीम के साथ मुठभेड़ में मार गिराए गए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शार्प शूटर नवीन कसाना का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक तीन गोलियां छाती और बाजू के आरपार हो गई थीं। इसी वजह से उसकी मौत हो गई। गोलियों की तलाश के लिए उसके शव का एक्सरे कराया गया है।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब 11 बजे प्रीत विहार में मुठभेड़ हुई थी। उसके पास से एक बाइक, एक पिस्टल, दो कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया था। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही है। गाजियाबाद के लोनी का मूल निवासी नवीन लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर था। दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नवीन खौफ का पर्याय बना था।
विज्ञापन

दिल्ली, हरियाणा, गौतबुद्धनगर, गाजियाबाद व हापुड़ के विभिन्न थानों में हत्या, अपहरण, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास और मकोका समेत जघन्य अपराधों के 21 मुकदमे उसके खिलाफ दर्ज हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके पिता, मामा और भांजे के सुपुर्द कर दिया गया। शव को लेकर परिजन यहां से रवाना हो गए। इस दौरान परिजनों ने सिर्फ इतना बताया कि पिछले पांच साल से वह उनके संपर्क में नहीं था। उससे कभी बात भी नहीं होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल से फरारी काट रहा था
एसटीएफ ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि 2018 में दिल्ली के जगतपुरी में 7.70 लाख की लूट में भी नवीन शामिल था। जेल में सजा काटने के दौरान उसे पत्नी के प्रसव की वजह से 2021 में पैरोल मिली थी। इसके बाद छह दिसंबर 2021 को सरेंडर करने के बजाय वह फरार हो गया था। 2022 में दिल्ली की गीता कालोनी में 50 लाख की सोने की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उसे पकड़ने के लिए लगातार पुलिस दबिश दे रही थी।

2008 में दर्ज हुआ था शस्त्र अधिनियम का मुकदमा
छह सितंबर 2008 को दिल्ली के थाना सीमापुरी पुलिस ने नवीन के खिलाफ पहला मुकदमा दर्ज किया था। उसे शस्त्र अधिनियम के मामले में जेल भेजा गया था। 15 अक्तूबर 2009 को नवीन ने दिल्ली के हर्ष विहार के अमित भारद्वाज की हत्या में शामिल था। तीन जनवरी को दिल्ली के बाबरपुर के सुमित का अपहरण कर उसकी हत्या की और शव को मुजफ्फरनगर में फेंक दिया था। नवीन ने साथियों संग मिलकर पांच नवंबर 2014 को दिल्ली के मेटल व्यापारी संजय गुप्ता के आफिस में 26 लाख रुपये की डकैती डाली थी। दस जनवरी 2015 को वर्चस्व कायम करने के लिए नवीन व गैंग के सदस्यों ने हरियाणा के गुरुग्राम के भोंडसी गांव में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। इसके बाद वह लारेंस गैंग के कुख्यात हाशिम बाबा के संपर्क में आया। सात दिसंबर 2024 को नवीन ने लारेंस गैंग के सदस्यों के साथ दिल्ली के फर्श बाजार क्षेत्र में बर्तन व्यापारी सुनील जैन की हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही एसटीएफ और दिल्ली की स्पेशल सेल की टीम लगातार उसे ट्रेस कर रही थी।



रात में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा प्रीत विहार
पुलिस सूत्रों के मुताबिक काफी पीछे से ही टीमें बाइक सवार नवीन और उसके साथी का पीछा कर रही थीं। प्रीत विहार में घिरने के बाद यहां उसने टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। नवीन ने आधुनिक पिस्टल से पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। मुठभेड़ में 12 राउंड फायरिंग हुई। आठ गोली पुलिस व चार गोली शार्प शूटर ने चलाई। निरीक्षक पंकज कुमार और उपनिरीक्षक अक्षय त्यागी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगीं। उपनिरीक्षक विजेंद्र दिवाच और सिपाही अंकुर सिंह भी गोली लगने से घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed