{"_id":"57d80ce04f1c1b2d46d48256","slug":"thousands-raised-hands-for-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन और शांति के लिए उठे हजारों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमन और शांति के लिए उठे हजारों हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 13 Sep 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
हर्षोल्लास से मना ईद-उल-अजहा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद-उल-अजहा का पर्व मंगलवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हजारों लोगों ने ईदगाह पर ईद की नमाज अदा की। सुबह आठ बजे ईदगाह पर ईद उल अजहा की नमाज अता की गई।
विज्ञापन
शहर काजी कारी मोहम्मद असगर ने कहा कि लोग अपने सामर्थ के अनुसार अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानियां करें और कोई ऐसा काम न करें, जिससे दूसरे लोगों को तकलीफ पहुंचे। रास्तों में कुर्बानी व गंदगी न करें।
विज्ञापन
ईदगाह पर अपर जिलाधिकारी रजनीश राय, अपर पुलिस अधीक्षक रामनयन यादव ,एसडीएम मीनू राणा, सीओ विशाल यादव व कोतवाल यशवीर सिंह आदि मौजूद थे। सभी ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
ईद उल अजहा के अवसर पर ईदगाह पर नमाज अदा करने के लिए जुटी भीड़ के चलते पुलिस ने बुलंदशहर रोड पर वाहनों का आवागमन सुबह साढ़े सात बजे से बंद रखा। इस दौरान वाहनों को बाईपास से निकलवाया गया। करीब दो घंटे बाद यातायात सुचारु हो पाया।
विधायक गजराज सिंह व सपा प्रत्याशी तेजपाल प्रमुख ने भी ईदगाह पर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए गए थे। शहर की मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की मोबाइल गाड़ी और लेपर्ड मोटरसाइकिलों पर सवार जवान गश्त कर रहे थे।
शिया समाज के लोगों ने मंगलवार सुबह नौ बजे किला कोना स्थित वजीरनगर गुली मस्जिद व इमामबाड़ा में एकत्र होकर ईद की नमाज पढ़ी। जारचा से आए हुए मौलाना सैय्यद दावर अब्बास रिजवी ने मुल्क की अमन और चैन की दुआ कराई।
नमाज के बाद शिया समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। सैय्यद मजहर हुसैन रिजवी, सैय्यद हसन अली रिजवी, सैय्यद नसीर हुसैन रिजवी, सैय्यद काविश हुसैन रिजवी, सैय्यद तैमूर अब्बास रिजवी, सैय्यद रागिब हुसैन रिजवी शामिल रहे।
बकरीद का त्योहार पूरे क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द के बीच हर्षोल्लाष के साथ मनाया गया। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने कब्रिस्तान में दिगवंतों को सवाब बख्शा और घरों पर कुर्बानी का अरकान अदा किया।
गढ़, सिंभावली, बक्सर, बहादुरगढ़, नानपुर समेत क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य गांवों में मंगलवार को बकरीद का त्योहार सांप्रदायिक सौहार्द के बीच मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम बाहुल्य बस्तियों में चहल पहल रही। लोगों ने बड़ी संख्या में ईदगाहों में पहुंचकर बकरीद की विशेष नमाज अता की।
गढ़ तहसील रोड स्थित ईदगाह में गढ़ जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल माजिद, दरगाह शरीफ में शहर काजी हाजी सैयद कसीमुद्दीन, बड़े कब्रिस्तान में मौलाना इकबाल, गांव बक्सर में हाफिज हैदर अली ने ईद की नमाज अता कराई।
एसडीएम शमशाद हुसैन, डीएसपी एससी पांडेय, एसपी दुबे, तहसीलदार भगत सिंह, इंस्पेक्टर समरजीत सिंह, सिंभावली एसओ एनके शर्मा, बहादुरगढ़ एसओ आरके शर्मा, सपा प्रदेशीय सचिव सतपाल यादव, बीएसपी विधानसभा प्रभारी प्रशांत चौधरी, चेयरपर्सन पति हरीश पुरुषोत्तम,
पूर्व चेयरमैन सोना सिंह, कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री सुबोध त्यागी, ब्लॉक प्रमुख पति रवि यादव, चंद्रशेखर वर्मा, पूर्व पालिका सदस्य अमित चौधरी, डॉ. देवेंद्र भारती, पीस पार्टी विधानसभा प्रभारी पंडित गोपाल शर्मा, शेरसिंह कर्दम, ठाकुर सतबीर सिंह, मुकेश कौशिक,
कंछिद प्रजापति, प्रदुमन शर्मा, पुष्पेंद्र चौधरी, पूर्व पालिका सदस्य महिपाल सिंह, सुनील त्यागी, ललित गोयल, संजय चावला ने ईदगाह और दरगाह शरीफ पर लोगों से गले मिलकर उन्हें बकरीद की मुबारकबाद दीं।