{"_id":"58121b924f1c1b994fbc3d0b","slug":"thousands-homes-without-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोए रहे कर्मचारी, हजारों घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोए रहे कर्मचारी, हजारों घरों की बिजली गुल
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 27 Oct 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम के संविदा कर्मियों की हड़ताल के चलते शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। बुधवार रात करीब एक बजे फाल्ट आने के कारण दिल्ली रोड स्थित बिजलीघर का फीडर नंबर-6 सुबह आठ बजे तक बाधित रहा,
विज्ञापन
जिसके चलते आधा दर्जन मोहल्ले के हजारों घरों की बिजली गुल रही। लोगों का आरोप है कि बिजलीकर्मी सोते रहे और लोगों को बिजली कटौती के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बिजली कटौती के चलते लोगों को पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ा। सुबह करीब आठ बजे फाल्ट को दुरस्त कर विद्युत आपूर्ति सुचारू की गई। बता दें कि बिजली निगम के संविदा कर्मचारी वेतन विसंगति के चलते हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
अधिकांश बिजलीघरों को सुचारू रखने का कार्य संविदा कर्मी ही करते हैं। सरकारी कर्मचारी तो रात के समय कभी कभार ही बिजलीघरों पर रुकते हैं, इसके चलते बुधवार रात में छह मोहल्लों की आपूर्ति बाधित रही।
दिल्ली रोड बिजलीघर के फीडर-6 से आर्यनगर, जवाहरगंज, त्रिवेणीगंज, दादाबाड़ी व गढ़ रोड के अनेक मोहल्लों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। बुधवार रात करीब एक बजे गढ़ रोड पर हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से बिजलीघर की आपूर्ति बाधित हो गई।
संविदा कर्मचारियों की हड़ताल के चलते फाल्ट को दुरस्त नहीं किया जा सका। सूत्रों की मानें तो रात में बिजलीघर पर कोई सरकारी कर्मचारी मौजूद नहीं था। सैकड़ों लोगों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बिजली नहीं होने के चलते बृहस्पतिवार सुबह लोगों को पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ा।
बिजली की अघोषित कटौती से परेशान मोहननगर कॉलोनी के लोगों का गुस्सा बृहस्पतिवार दोपहर फूट पड़ा। भड़के लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि बिजली के आने और जाने का कोई समय नहीं है।
कई-कई घंटे तक बिजली की कटौती हो रही है। सुबह शाम बिजली नहीं आती। कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। अगर जल्द कटौती से निजात नहीं मिली तो वह उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।
प्रदर्शन करने वालों में विशाल, नरेश, आसमोहम्मद, राजू, बबलू, वीरेंद्र, मोहन, राम सिंह, लखीराम, प्रदीप आदि रहे। अधिशासी अभियंता अजय ओझा ने बताया कि कटौती के संबंध में उच्चाधिकारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
बोले अफसर
सात घंटे तक फीडर बंद रहना गंभीर मामला है। इस संबंध में जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अफसरों को बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं। पीके गौतम, अधिशासी अभियंता
दीपावली का त्योहार नजदीक है, ऐसे में बिजली निगम के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से बिजली व्यवस्था बेपटरी होती नजर आ रही हैं। निगम अफसर कर्मियों की समस्या का समाधान न कर, फैसले का दबाव बना रहे हैं, इससे कर्मचारियों में रोष है।
वहीं, हड़ताल के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को कर्मियों ने टाउनहाल बिजलीघर परिसर में प्रदर्शन किया। बिजली निगम के संविदा कर्मचारियों का ठेकेदार वेतन के नाम पर शोषण कर रहे हैं। एक ही डिवीजन में कर्मियों को अलग-अलग राशि का वेतन मिल रहा है।
इसके विरोध में कर्मचारी बीते तीन दिन से हड़ताल पर हैं। इसके चलते फाल्ट की समस्याओं का काफी देरी से निस्तारण हो पाता है।
वहीं, अधिशासी अभियंता पीके गौतम ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। इस दौरान सतीश कुमार, राकेश, सचिन, रवि, राकेश सिंह, गुरमीत सिंह, नीटू मौजूद रहे।