फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Thief injured after being shot by police in encounter in Hapur

Hapur Encounter: पुलिस की शातिर वाहन चोर से मुठभेड़...गोली लगने से हुआ घायल; नकदी और अवैध असलहा बरामद

Thu, 08 Jan 2026 01:45 PM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: राहुल तिवारी Updated Thu, 08 Jan 2026 01:45 PM IST
सार

हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस की चेकिंग के दौरान अन्तरजनपदीय वाहन चोर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस फायरिंग में चोर घायल हो गया। उसके पास से चोरी की बाइक, नकदी और अवैध असलहा बरामद किया गया।
 

विज्ञापन
Thief injured after being shot by police in encounter in Hapur
मुठभेड़ में लगी वाहन चोर को गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस की चेकिंग के दौरान अन्तरजनपदीय शातिर वाहन चोर से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से शातिर चोर घायल हो गया। पुलिस ने घायल चोर को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से दिल्ली से चोरी की गई बाइक, 1700 रुपये की नकदी व अवैध असलाह बरामद किया है।
विज्ञापन

 
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पाण्डेय पुलिस बल के साथ बुधवार की देर रात गांव बदनौली जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक बाइक को अपनी ओर आते हुए युवक को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए युवक बाइक मोड़कर भागने का प्रयाय करने लगा।
विज्ञापन


फायरिंग में नगर कोतवाल व पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार युवक गोली लगने से घायल होकर रास्ते में गिर गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जितेंद्र उर्फ टिंबल निवासी गांव जनूपुरा गढ़मुक्तेश्वर हालपता गांव टियाला जिला हापुड़ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से दिल्ली से चोरी की बाइक, 1700 रुपये की नकदी व अवैध असलाह बरामद कर लिया। सीओ ने बताया कि आरोपी दो जनवरी की शाम चार बजे गांव निजामपुर निवासी अनीता किरन के घर के बाहर खड़ी उनकी इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी कर फरार हो गया था। चोरी की घटना यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed