फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   There will be no shortage of cleaning staff in Hapur.

हापुड़ में सफाई कर्मियों की नहीं रहेगी कमी

Fri, 24 Jun 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 24 Jun 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of cleaning staff in Hapur.
कर्मचारियों - फोटो : अमर उजाला

शहर में अब सफाई कर्मचारियों की कमी नहीं रही रहेगी, क्योंकि यूपी केबिनेट ने प्रदेश में 40 हजार संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती को हरी झंडी दी है। शहर में 208 संविदा कर्मचारी हैं। शासनादेश आने के बाद जल्द ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


हापुड़ नगर पालिका परिषद क्षेत्र की वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर करीब 262983 जनसंख्या है। जबकि 242 संविदा और 220 स्थाई कर्मचारियों की तैनाती है। कर्मचारियों की कमी के कारण सफाई में दिक्कत समय-समय पर आती रहती है।
विज्ञापन


सफाई नायकों की संख्या भी लगातार घटती जा रही है।  उधर, 2011 के बाद से शहर की जनसंख्या भी बढ़ी है और प्रतिवर्ष नई नई कालोनी भी बन रही है। यूपी केबिनेट ने 40 हजार संविदा कर्मचारियों की भर्ती को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अब जिले की तीनों नगर पालिकाओं और एक नगर पंचायत में संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती आने से जहां बेरोजगार सफाई कर्मचारियों में हर्ष की लहर है

वहीं शहर की सफाई व्यवस्था में भी सुधार होगी। शासन ने 21 दिसंबर को भी सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए जिलों में कमेटी का गठन किया था। लेकिन किन्ही कारणों से भर्ती प्रक्रिया रोक दी थी। लेकिन अब फिर से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है।


उधर, इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा का कहना है कि केबिनेट से भर्ती प्रक्रिया का प्रस्ताव पास हो गया है। अब शासनादेश का इंतजार किया जा रहा है उसके आते ही भर्ती की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed