फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   There is no trace of the girl, Hindu organization reached the police station

Hapur News: किशोरी का सुराग नहीं, कोतवाली पहुंचे हिंदू संगठन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
There is no trace of the girl, Hindu organization reached the police station
पिलखुवा कोतवाली पहुंचे विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता।संवाद
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 28 मई से लापता 15 वर्षीय किशोरी का अब तक सुराग नहीं लग सका है। मामले को लेकर मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी पीड़ित परिवार के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस से किशोरी की शीघ्र बरामदगी की मांग की। इस बीच किशोरी और एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिवार ने रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। किशोरी के लापता होने से परिजन परेशान हैं और लगातार उसकी सकुशल वापसी की मांग कर रहे हैं। मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर किशोरी को जल्द बरामद करने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि मामला किशोरी से जुड़ा है, इसलिए पुलिस को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करनी चाहिए। जिला प्रमुख सौरभ चौहान ने बताया कि संगठन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपने के लिए पुलिस प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि पुलिस टीम किशोरी की तलाश में जुटी है। विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द उसे सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed