{"_id":"58c2cd5b4f1c1b8322dc5d36","slug":"there-is-no-terrorist-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":" मकान में किराएदार कोई आतंकी तो नहीं!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में किराएदार कोई आतंकी तो नहीं!
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 10 Mar 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
आतंकी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में किराएदारों की संख्या काफी है। आतंकी गतिविधियों के सामने आने पर समय-समय पर पुलिस द्वारा इनके सत्यापन कराने की बात कही जाती है। मगर ये दावे कोरे साबित हुए। जिले में कभी-कभी ही किराएदारों के सत्यापन की प्रक्रिया चलती है,
विज्ञापन
लेकिन पुलिस के लापरवाह रवैये और मकान मालिकों की लापरवाही के चलते ये मुहिम ठंडे बस्ते में चली गई। फिलहाल जिले में रहने वाले किराएदारों का कोई रिकॉर्ड पुलिस के पास नहीं है। जबकि, जिले का टाप मोस्ट आतंकियों से पुराना रिश्ता है।
विज्ञापन
हापुड़ एनसीआर के प्रमुख जिलों में शुमार है। ऐसे में देश या प्रदेश के किसी स्थान पर कोई घटना होती है तो पुलिस अलर्ट हो जाती है, लेकिन यह अलर्ट थोड़ी देर बाद ही खत्म हो जाता है। जबकि, हापुड़ के पिलखुवा निवासी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा टाप मोस्ट आतंकियों की श्रेणी में है।
विज्ञापन
इसके अलावा हेडली जैसा आतंकी भी हापुड़ में आकर रुक चुका है। वहीं, चार अन्य आतंकियों खिलाफ पोटा के तहत पहला केस भी हापुड़ कोतवाली में दर्ज हुआ था।
नगर व देहात के काफी मकानों में किराएदारों की संख्या काफी अधिक है। इन किराएदारों का पुलिस के पास कोई रिकार्ड नहीं है। वर्ष में एक या दो बार ही एसपी सहित आला अधिकारी किराएदारों के सत्यापन पर गौर करते हैं, लेकिन जल्द ही ये आदेश ठंडे बस्ते में चले जाते हैं।
कई फैक्ट्रियों में भारी संख्या में बाहरी लोग मजदूरी कर रहे हैं। इनमें बांग्लादेशी भी काफी हैं। इसकी पुष्टि भी पूर्व में हो चुकी है। कई बार नकली करंसी पकड़ी जाती है तो पाकिस्तान या आतंकी एजेंट की ओर भी शक जाहिर किया जाता है।
जबकि कूड़ा बीनकर परिवार पालने वाले काफी परिवार भी बांग्लादेश के ही बताए जाते हैं। पुलिस का जांच अभियान इनके खिलाफ परवान नहीं चढ़ता।
एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि किराएदारों का सत्यापन जरूरी है। साथ ही दुकानदारों व मकान मालिकों को नौकरों के सत्यापन का कार्य भी कराना चाहिए। मतगणना के बाद नए सिरे से किराएदारों का सत्यापन कराया जाएगा। सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।