फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   theft in a house

Hapur News: शादी में गया परिवार, घर से लाखों की नकदी व गहने चोरी

Mon, 01 Dec 2025 09:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 01 Dec 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
theft in a house
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गंगापुरा में चोरों ने बंद पड़े मकान में घुसकर लाखों की नकदी व गहने चोरी कर लिए। परिवार के लोग शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए बाहर गए थे, तभी चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
विज्ञापन

मोहल्ला गंगापुर में नवीन गौतम अपने भाई प्रदीप के साथ रहते हैं। नवीन गौतम ने बताया कि रविवार को उनके मोहल्ले में शादी थी। इस वजह से वह और उनके भाई अपने परिवार के साथ रात करीब साढ़े सात बजे घर पर ताला लगाकर गए थे। रात करीब पौने दस बजे जब वह अपने घर पर पहुंचे तो ताले गायब थे। आनन फानन में जब वह घर के भीतर दाखिल हुए थे सारा सामान तितर-बितर था। घर की अलमारी खुली पड़ी थी। चोर उनके मकान से करीब साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी के साथ गहने चोरी करके ले गए। सूचना मिलने पर सीओ सिटी वरुण मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को जल्द से जल्द घटना का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए। सीओ ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। घटना के खुलासे के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


चोरी की घटना का 28 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की वैशाली कॉलोनी में स्थित मकान में हुई चोरी का पुलिस ने 28 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। कॉलोनी निवासी पुलकित कश्यप ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि तीन नवंबर की रात को चोर उनके घर से मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल और दस हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसमें चोर कैमरे में कैद हो गए, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसपी के आदेश पर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed