{"_id":"635ed71c05db9041a03831aa","slug":"theap-garh-news-gbd2468980155","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा समेत तीन घरों को चोरों ने निशाना बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा समेत तीन घरों को चोरों ने निशाना बनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा समेत तीन घरों को चोरों ने निशाना बनाया
गढ़मुक्तेश्वर। गांव सिंभावली फरीदपुर में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया, जिसमें दो मकानों के घर में लाखों रुपये की चोरी हो गई। जबकि न्यायाधीश के घर में जाग होने पर चोर भाग निकले। पीड़ित ग्रामीण ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सिंभावली फरीदपुर निवासी वकील खां ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि उसका मकान नेशनल हाईवे पर गांव के बाहर स्थित है। शनिवार की रात को परिवार के साथ सोया हुआ था। इसी बीच चार पांच बदमाश उसके घर में पहुंचे और कमरे में परिवार के लोगों को सोता देख, नीचे से गेट बंद कर दिया। जिसके बाद बदमाश दूसरी मंजिल पर बने कमरे के पास पहुंचे और ताला तोड़कर कमरे में घुस गए। जहां सेफ और संदूक में रखी सोने की चैन, पांच चांदी की अंगूठी, पांच सोने की लौंग, चांदी की पाजेब समेत साढ़े चार हजार की नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि इस घटना का सुबह होने पर पता चला। वहीं गांव के ही लोकेंद्र के घर में चोरों ने नकदी और जेवर चोरी किया है, जिससे करीब एक लाख से अधिक रुपये का सामान चोरी हो गया है। इसके अलावा गांव में रहने वाली न्यायाधीश इंदु के घर में भी चोर घुसे थे, लेकिन परिजनों की जाग होने पर बदमाश भाग निकले। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की रात में गश्त न होने के कारण चोरों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है, जिससे ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है, पुलिस टीम द्वारा जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।