{"_id":"57f511e64f1c1b5d4826f5e3","slug":"the-whole-town-is-three-hours-of-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे गुल रही पूरे शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे गुल रही पूरे शहर की बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 05 Oct 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मटौर बिजलीघर में तकनीकी खराबी के चलते बुधवार सुबह करीब तीन घंटे पूरे शहर की बिजली गुल रही। इससे लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। आए दिन अघोषित बिजली कटौती के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
मटौर (मेरठ) से सिंभावली स्थित 220 केवी क्षमता के बिजलीघर को आपूर्ति दी जाती है। इस बिजलीघर से जिले को सप्लाई मिलती है। बुधवार को बिजलीघर में कुछ तकनीकी गड़बड़ी हो गई।
विज्ञापन
इसके चलते सिंभावली बिजलीघर की आपूर्ति सुबह 8.15 बजे से लेकर करीब 11.30 बजे तक ठप रही। ऐसे में लोगों को गर्मी और पानी किल्लत से बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह का वक्त होने के कारण महिलाओं को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
बिजली-पानी न होने से सभी घरेलू काम ठप रहे। मंगलवार रात में भी कई बार बिजली कटौती होने से उपभोक्ता परेशान रहे। इस दौरान लोग बिजलीघरों पर फोन कर फाल्ट के बारे में पूछते रहे।
करीब तीन घंटे बाद जब बिजली आपूर्ति शुरू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। अधिशासी अभियंता पीके गौतम ने बताया कि मटौर से ही आपूर्ति ठप थी। फाल्ट ठीक होते ही आपूर्ति सुचारु कर दी गई।