फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The weather has increased farmers' difficulties.

Hapur News: मौसम ने किसानों की बढ़ाई मुश्किल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
The weather has increased farmers' difficulties.
खेत में कटी पड़ी गेंहू की फसल। संवाद
हापुड़। मौसम के बदलते मिजाज ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार रात हुई बारिश ने कटाई के लिए तैयार गेहूं की फसल को प्रभावित किया है, इसे लेकर किसानों में मायूसी छाई है। शनिवार सुबह को बादल छाए रहे और दोपहर बाद धूप खिली। मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी दो डिग्री गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को भी बारिश की संभावना है, इससे किसानों की चिंता बढ़ी हुई है।
विज्ञापन

गेहूं की फसल इस समय पककर तैयार है। शुक्रवार रात में अचानक बदले मौसम ने किसानों के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से खेतों में कटाई के लिए तैयार फसल भीग गई, इससे गेहूं के दाने के काले पड़ने की आशंका बढ़ गई है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरावट के साथ अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किसान जतिन चौधरी, मुकेश सिंह आदि का कहना है कि गेहूं की कटाई के समय हुई बारिश से उपज की गुणवत्ता प्रभावित होगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि मंगलवार और बुधवार को बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed