{"_id":"57939c394f1c1b4032c4b686","slug":"the-water-level-in-the-river-rose-again-rainy","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बरसात से फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बरसात से फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 23 Jul 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ और मैदानों में झमाझम बारिश से गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। महज 24 घंटे में ही नदी का जलस्तर 15 सेमी बढ़ गया है। वहीं शनिवार देर शाम हरिद्वार और बिजनौर बैराज से फिर करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन
ऐसे में जलस्तर बढ़ने से खादर के गांवों में दहशत फैल गई है। पहाड़ों पर भारी बारिश से टिहरी डैम में पानी की मात्रा तेजी से बढ़ी है। इसके चलते शनिवार शाम हरिद्वार से 45,249 और बिजनौर बैराज से 1.21 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
इससे रविवार दोपहर तक गंगा का जलस्तर बढ़ने का अनुमान है। एसडीएम शमशाद हुसैन ने कहा कि बारिश होने से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल बाढ़ आने का कोई भी खतरा नहीं है।
विज्ञापन
केंद्रीय जल आयोग के कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा और गेज अधिकारी संत कुमार ने बताया कि शनिवार को ब्रजघाट गंगा का जलस्तर 198.35 मीटर पर था।