{"_id":"68c84efd86b4a31b280daf05","slug":"the-third-merit-list-of-postgraduate-exams-will-be-declared-today-admissions-will-start-from-tomorrow-hapur-news-c-135-1-hpr1002-130223-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आज आएगी परास्नातक की तीसरी मेरिट, कल से होंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आज आएगी परास्नातक की तीसरी मेरिट, कल से होंगे प्रवेश
विज्ञापन
हापुड़। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध जिले के पीजी कॉलेजों में परास्नातक की तीसरी मेरिट मंगलवार शाम तक पूरी करके समर्थ पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। बुधवार और बृहस्पतिवार को इस सूची में शामिल अभ्यर्थियों को दाखिला मिलेगा। इसके बाद ओपन मेरिट आ सकती है।
परास्नातक कोर्सों में प्रवेश की प्रक्रिया करीब 15 दिन से चल रही है। दो मेरिट कॉलेजों ने तैयार की थीं। इनमें चयनित अभ्यर्थियों को दाखिले दिए गए। अभी भी कोर्सों में करीब 40 फीसदी सीटें शेष बची हैं। इन पर प्रवेश के लिए अब तीसरी मेरिट जारी होगी। विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को 15 और 16 सितंबर को मेरिट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को कॉलेजों में मेरिट बनाने का कार्य लगभग 60 फीसदी पूरा कर लिया गया। कॉलेजों का दावा है कि मंगलवार की दोपहर तक मेरिट तैयार हो जाएगी। इसे समर्थ पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। देर शाम कॉलेजों में भी मेरिट चस्पा की जा सकती है। इस मेरिट में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश 17 और 18 सितंबर को दिया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, सीसीएसयू ने कॉलेजों से स्नातक कोर्सों में 33 फीसदी सीटें बढ़ाने के संबंध में मंगलवार तक प्रत्यावेदन मांगा है। एडेड कॉलेजों ने प्रत्यावेदन दिया है। 33 फीसदी तक सीटों का इजाफा होने से कम अंक वाले छात्रों को लाभ मिल सकेगा। सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय ओपन मेरिट जारी कराएगा या पांचवीं मेरिट से दाखिले होंगे यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
एसएसवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो.नवीन चंद्र ने बताया कि परास्नातक कोर्सों में दाखिले के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट मंगलवार को तैयार हो जाएगी। बुधवार से दो दिन तक इस मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश दिए जाएंगे।