{"_id":"570960be4f1c1b5e2cc814d3","slug":"the-temples-cheers-to-voice-of-mata-rani","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता रानी के जयकारों से गूंजे मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता रानी के जयकारों से गूंजे मंदिर
हापुड़/गढ़, ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। माता रानी के जयकारों से मंदिर गूंज उठे। मंदिरों के आसपास पुलिस सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शनिवार तड़के मंदिरों के कपाट खुले।
विज्ञापन
सुबह से ही मंदिरों के बाहर भक्तों की लाइन लग गई। व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक-एक कर लोगों को मंदिर में जाने दिया गया। दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा हुई। महिलाओं और पुरुषों ने मां की पूर्जा अर्चना कर जयकारे लगाए। दिनभर मंदिरों में भजन कीर्तन का दौर चलता रहा। शाम को मंदिरों में विशेष आरती हुई।
विज्ञापन
उधर गढ़ में चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी का उपवास रख भक्तों ने मंदिरों और घरों में पूजा की। सुबह से ही गढ़ के मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगना शुरू हो गई थी। पंडित रमाशंकर तिवारी का कहना है कि नवरात्र पर्व में सच्ची निष्ठा के साथ उपवास रखकर देवी मां की पूजा अर्चना करने वालों की मनोकामना अवश्य ही पूरी होती है।
विज्ञापन
मंदिरों में हुई विशेष सजावट
बुलंदशहर रोड स्थित मां मंशा देवी के मंदिर में प्रज्वलित की गई मां ज्वाला देवी की ज्योत श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। मां के दरबार को विशेष रूप से सजाया गया था। मंदिर को बिजली की झालरों, फूलों और फलों के साथ सजाया गया।
उधर, मां चंडी देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता सुबह पांच बजे से ही लगना शुरू हो जाता है। यहां पर भी विशेष सज्जा की गई थी। गांव दौयमी स्थित प्राचीन माता के मंदिर में भी साफ सफाई की गई है। चितौली स्थित प्राचीन मां चंडी मंदिर में भी सजावट हुई। सभी मंदिरों में सुबह से भक्त पहुंचने लगे थे।
श्री चंडी जी की पालकी प्रभात फेरी निकाली
मां आद्य शक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति की ओर शनिवार सुबह शहर के विभिन्न मार्गों से प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रभात फेरी का शुभारंभ गांधी गंज स्टेट बैंक वाली गली से हुआ।
इसके बाद प्रभात फेरी गोल मार्केट, कृष्णा गली, जवाहर गंज से होते हुए श्री चंडी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया। माता के भजनों की धुन पर श्रद्धालुओं जमकर नाचे।