फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The temperature will rise this week, the scorching heat will make you sweat

Hapur News: इस सप्ताह चढ़ेगा पारा, भीषण गर्मी छुड़ाएगी पसीना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
The temperature will rise this week, the scorching heat will make you sweat
गांव दस्तोई रोड पर गर्मी में सड़क पर छाता लगाकर सड़क पर जाते बच्चें। संवाद
हापुड़। जिले में लगातार भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस सप्ताह सूरज की तल्खी बढ़ने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही लू का प्रकोप भी सताएगा। रविवार से ही तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

सुबह से सूरज की तपिश शुरू हो जा रही है। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज के तेवर भी बढ़ते जा रहे हैं। दोपहर के समय तो सड़के तवे की तरह तपने लगती हैं। शनिवार को भी सूरज की तल्खी लोगों को परेशान करती रही। दोपहर के समय लोग घरों से बाहर निकलने में भी कतराते रहे। जिससे सड़कें और बाजार सूने दिखाई दिए। जरूरी कार्यों से बाहर निकले लोग गमछा, छाता आदि का सहारा लेकर धूप से बचने का प्रयास करते नजर आए।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली और आर्द्रता 28 फीसदी रही। दिनभर सूरज की तपिश के कारण शाम तक गर्मी से बुरा हाल रहा। लोग घरों, ऑफिस में एसी, कूलर, पंखों के सामने बैठकर गर्मी से राहत पाने का प्रयास करते रहे। रात में भी गर्मी का असर लोगों को बेहाल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि सूरज की तपिश के साथ ही तापमान बढ़ने से गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। इस सप्ताह में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच जाएगा, साथ ही लू के थपेड़े भी लोगों को सताएंगे। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए सावधानियां बरती चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed