{"_id":"5806347f4f1c1b672c703869","slug":"the-social-networking-site-will-educate-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सोशल साइट से मतदान को जागरूक करेंगे अफसर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सोशल साइट से मतदान को जागरूक करेंगे अफसर
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 18 Oct 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल साइट पर लोगों के बढ़ते क्रेज को देखते हुए निर्वाचन आयोग भी इस माध्यम से लोगों को जागरूक करने में जुट गया है। जिले का वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टीसिपेशन (स्वीप) के तहत
विज्ञापन
सीडीओ के फेसबुक एकाउंट से ‘आई विल वोट फॉर हापुड़’ पेज तैयार किया जा रहा है। इस पेज से जिले के अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर निर्वाचन जागरुकता कार्यक्रम शेयर किए जाएंगे।
विज्ञापन
साथ ही अधिकारियों और शहर के गणमान्य लोगों के साथ चुनाव के संबंध में ग्रुप चैटिंग भी की जा सकेगी। निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार सोशल मीडिया पर काफी सक्रियता दिखा रहा है।
विज्ञापन
स्वीप के तहत सीडीओ कुणाल सिल्कू व ई-डिस्ट्रिक्ट डिपार्टमेंट नया फेसबुक पेज व ट्विटर अकाउंट बना रहा है। अकाउंट से जिले में स्वीप के तहत होने वाले जागरुकता रैली, नुक्कड़ नाटक, वॉल पेंटिंग व अन्य गतिविधियों को शेयर किया जाएगा।
‘आई विल वोट फॉर हापुड़’ पेज पर जिले के अधिकारी प्रतिदिन अपडेट करेंगे। फेसबुक अकाउंट से जुड़े अधिकारी व गणमान्य लोगों से लोग ग्रुप चैटिंग भी कर सकेंगे। साथ ही लोग अपने सुझाव भी अधिकारियों को दे सकेंगे।
वहीं, सीडीओ कुणाल सिल्कू का कहना है कि फेसबुक अकाउंट पेज तैयार हो रहा है। अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़कर वोटिंग के लिए जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।
अकाउंट पर अधिकारियों और गणमान्य लोगों के इंटरव्यू भी साझा किये जाएंगे। चुनाव के संबंध में आने वाले उच्चाधिकारियों के इंटरव्यू भी इस अकाउंट पर देखे जा सकेंगे। इन इंटरव्यू को लोग लाइव भी सुन सकेंगे।