फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The second Friday prayers.

कड़ी सुरक्षा में दूसरे जुमे की नमाज अदा

Fri, 17 Jun 2016 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 17 Jun 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
The second Friday prayers.
जुमे की नमाज अदा की - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की कड़ी सुरक्षा में रमजान माह के दूसरे जुमे की नमाज मस्जिदों में अदा हुई। अकीदत मंदों ने देश की खुशहाली और शांति की दुआ मांगी। साथ ही लोगों पाक रमजान के बारे में बताया।

विज्ञापन


मस्जिद मदरसा सादात (मरका वाली) में मुफ्ती मोहम्मद अय्यूब कासमी ने अपने खुतबे में कहा कि रमजान उल मुबारक का महीना चल रहा है। इस माह का दूसरा अशराह शुरू हो चुका है। यह अशराह मगफिरत का है।
विज्ञापन


मुस्लिम समाज और खासकर युवाओं को रोजा रखना चाहिए। मस्जिद नूरवफान गंज में शहर काजी कारी मोहम्मद असगर के पुत्र मौलवी मोहम्मद असद कासमी ने कहा कि रमजान उल मुबारक का महीना बरकतों वाला महीना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस माह में नफिल नमाज का शबाब फर्ज नमाज के बराबर कर दिया जाता है और फर्ज नमाज का सवाब 70 गुना कर दिया जाता है।  उन्होंने कहा कि अल्लाह ताल्हा रोजाना अफतार के वक्त लाखों लोगों की मगफिरत फरमाते हैं।

रमजान की बरकतें खुली हुई नजर आती हैं। इस माह में गरीबों को खाना खिलाना और उनकी मदद करना बहुत बड़ा शबाब है। शाही जामा मस्जिद के मुफ्ती मोहम्मद मोहसिन कासमी ने कहा कि रमजान उल मुबारक का दूसरा अशरा मगफिरत का है, जो शुरू हो चुका है।

इस अशरे में हमें ज्यादा से ज्यादा दुआ करते हुए मगफिरत करानी है। मस्जिद सराय बशारत अली में मुफ्ती मोहम्मद खालिद कासमी ने कहा कि रमजान उल मुबारक का महीना सारे महीनों का सरदार है, इस महीने में इंसान रोजे रखता है।

उधर शहर की प्रमुख मस्जिद जामा मस्जिद, मरदसा सादात मकरज वाली मस्जिद, हीरा मस्जिद, रहमानिया मस्जिद, अल्लीखां वाली मस्जिद, अबु बक्र मस्जिद में भी पुलिस ने कड़ी सुरक्षा दूसरे जुमे की नमाज अदा की गई।


रमजान के दूसरे जुमे में नमाज अदा कर लोगों ने बारिश के लिए दुआ मांगी। नगर की इमलियान मस्जिद में शहर काजी हाजी सैयद कसीमुद्दीन, चौपला मस्जिद में हाफिज मुहम्मद अली, फतेहपुरी मस्जिद में कारी जुल्फिकार, मदरसा मस्जिद में मौलाना अमीरुल हक, मीरा मजार मस्जिद में कारी महताब ने देश में अमन शांति और बारिश के लिए दुआ मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed