फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The roads will be lighted on power failure.

बिजली गुल होने पर भी रोशन रहेंगी सड़कें

Sat, 06 Aug 2016 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 06 Aug 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
The roads will be lighted on power failure.
बिजली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

रात में बिजली गुल होने पर भी जिले के प्रमुख स्थान दूधिया रोशनी से जगमगाते रहेंगे। शासन ने इसके लिए  45.06 लाख रुपये की लागत से 38 स्थानों पर हाईमास्क सोलर लाइटें लगाने की हरी झंडी दी है।  इन लाइटों को लगाने का ठेका प्राइवेट कंपनी को दिया जाएगा।

विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से स्थान चयन की प्रक्रिया पूरी होते ही योजना का क्रियान्वयन शुरू हो जाएगा। बिजली क्षेत्र की बड़ी समस्या है। अक्सर रात में कटौती या फाल्ट होने से पूरा जिला अंधेरे में डूब जाता है। सड़कों पर अंधेरा होने से राहगीरों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, बिजली गुल होने पर भी जिले के महत्वपूर्ण स्थान जगमगाते रहेंगे। इसके लिए शासन ने हापुड़ जिले को 38 हाईमास्क सोलर लाइटों का तोहफा दिया है। एक लाइट की कीमत 1.20 लाख रुपये है, इस तरह 38 लाइटों पर 45.06 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलर लाइट को फाउंडेशन से दस मीटर ऊंचाई पर लगाया जाएगा। एक पोल लाइट पर चार हाईमास्क लाइटें, चार बैटरियों व एक सोलर प्लेट के माध्यम से जगमग होंगी। इन लाइटों को लगाने का ठेका जिस कंपनी को दिया जाएगा,

वही अगले पांच वर्ष तक इसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी निभाएगी। लाइटों का लगाने का ठेका देने के बाद प्रशासन जगह चिंह्ति करने की प्रक्रिया पूरी करवाकर योजना को साकार रूप देगी।


उधर, इस संबंध में प्राकृतिक ऊर्जा विकास अधिकरण (नेडा) के उपनिदेशक एके पांडेय का कहना है कि प्रस्ताव के बाद ठेका देने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही लाइटों को चिंह्ति स्थानों पर लगवाया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed