{"_id":"58bd90874f1c1b6e43dc4291","slug":"the-refusal-of-the-bride-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेरों के दौरान पड़ा मिर्गी का दौरा, दुल्हन का शादी से किया इंकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेरों के दौरान पड़ा मिर्गी का दौरा, दुल्हन का शादी से किया इंकार
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 06 Mar 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
दुल्हन
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मोहल्ले के निवासी युवक को शादी में फेरों के दौरान मिर्गी का दौरा पड़ गया। इससे दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इस दौरान अफरा अफरी मच गई। लोगों ने दूल्हे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
उधर, लड़की पक्ष के लोगों ने बारात को बंधक बना लिया और जमकर हंगामा किया। बाद में गणमान्य लोगों की मौजूदगी में डेढ़ लाख रुपये में समझौता हुआ। इसके बाद ही लड़की पक्ष के लोगों ने बारात को बंधक मुक्त किया।
विज्ञापन
रविवार रात शहर के एक मोहल्ले के युवक की बारात मेरठ जिले के थाना खरखौदा क्षेत्र के एक गांव में गई थी। बारात के खाना खाने के बाद दूल्हा फेरों पर बैठा। इस दौरान उसको अचानक दौरा पड़ा गया। उसके हाथ-पैर ऐंठने लगे और बेहोश होकर पीछे की तरफ गिर गया।
विज्ञापन
दूल्हे को बाराती आनन-फानन में अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाल कराया गया। उधर, दौरा पड़ते ही लड़की ने शादी से इंकार कर दिया और लड़की पक्ष के लोगों ने बारात को बंधक बना लिया। बाद में उपचार के बाद लड़के पक्ष के लोग गांव पहुंचे।
शादी से पहले लड़के को मिर्गी का दौरा पड़ने की जानकारी नहीं देने पर दोनों पक्षों के लोगों में जमकर कहासुनी हुई। इस दौरान मारपीट तक की नौबत आ गई।
गणमान्य लोगों की मौजूदगी में डेढ़ लाख रुपये में दोनों पक्षों में समझौता हुआ। पचास हजार रुपये नगद देने पर एक घंटे बाद लड़की पक्ष ने बारात को बंधक मुक्त किया। तब जाकर बारातियों ने राहत की सांस ली।