फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The problems will be tackled in the ex army men.

अब हापुड़ में ही निपटेगी पूर्व सैनिकों की समस्याएं

Wed, 28 Sep 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 28 Sep 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
The problems will be tackled in the ex army men.
मिलिट्री - फोटो : bureau

पूर्व सैनिकों को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए अब इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। जल्द ही जिले में पूर्व सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र खुलने जा रहा है। इसके लिए संबंधित अधिकारी की नियुक्ति भी हो चुकी है।

विज्ञापन


दरअसल, जिले में अब तक पूर्व सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र नहीं था। ऐसे में यहां के पूर्व सैनिकों को  अपनी समस्याओं को लेकर मेरठ जाना पड़ता था। इसके चलते उन्हें आर्थिक क्षति के साथ समय भी बर्बाद होता था।
विज्ञापन


इससे परेशान पूर्व सैनिकों का संगठन जिले में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र खोलने की मांग कर रहा था। पूर्व सैनिकों की मांग पर तत्कालीन डीएम आरके सिंह ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में शासन इस प्रस्ताव को हरी झंडी देकर चार बाबुओं के पद भी सृजित किए हैं। मेरठ आर्मी कैंट से जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी के पद पर कर्नल विवेक सिंह को यहां स्थानांतरित कर दिया गया है।


बुधवार को कर्नल विवेक सिंह ने डीएम से मिलकर किराए की बिल्डिंग में कार्यालय खुलवाने की मांग की है। इस पर डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित सरस्वती एंकलेव में कार्यालय का प्रस्ताव आया है, जल्द ही इस पर सहमति बन जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed