{"_id":"58b5ab494f1c1bbd56832bf5","slug":"the-milk-parlor-milk-buttermilk-and-desserts","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल्क पार्लर में मिलेगा दूध, छाछ और मिष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल्क पार्लर में मिलेगा दूध, छाछ और मिष्ठान
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 28 Feb 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
मिल्क
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो जिले में दूध की कोई कमी नहीं है। शुद्ध दूध को लेकर स्वास्थ्य के प्रति सजग लोग हमेशा आशंकित रहते हैं। सरकार पशुपालन को बढ़ावा देने के साथ लोगों को दूध और इससे बनने वाली दूसरी वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए भी कटिबद्ध है।
विज्ञापन
ऐसे में सभी जिलों में पराग की ओर से मिल्क पार्लर खोले जाने की योजना है। जहां दूध के साथ मिठाई, छाछ, कलाकंद और राजभोग आदि उपलब्ध रहेगा। शासन पराग दुग्ध डेयरियों में जान फूंकने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए पंद्रह दिन तक खराब न होने वाले अल्ट्रा हीटेड दूध मुहैया कराने के साथ अब जिलों में मिल्क पार्लर खोले जाने की भी योजना है। जगह जगह दूध कलेक्शन सेंटर खोलकर दूध को ज्यादा से ज्यादा एकत्र किया जाएगा।
विज्ञापन
इन मिल्क पार्लर पर दूध के साथ मीठा दूध, छाछ, खीर, पेड़ा, पनीर, बेसन के लड्डू, रसगुल्ला, कलाकंद और राजभोग उपलब्ध कराने की योजना है। सबसे पहले इन पार्लर की शुरूआत रोडवेज, रेलवे स्टेशन व बड़े कालेजों के आसपास की जाएगी।
पराग के मिल्क पार्लर जगह जगह खोले जाएंगे। अधिक आबादी वाले मोहल्ले, कस्बों के साथ गांवों में भी इन्हें खोला जा सकता है। खास बात यह है कि पार्लर के लिए दुकान मुहैया कराकर इसका लोगों द्वारा संचालन किया जा सकता है।
दुकानदार निर्धारित दर पर दूध व अन्य वस्तुओं की बिक्री कर सकेंगे। इसके बदले उन्हें निर्धारित कमीशन भी मिलेगा।
पराग डेयरी के जीएम सीबी सिंह ने बताया कि पराग का उद्देश्य लोगों को शुद्ध दूध मुहैया कराने के साथ साथ लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करना भी है। मिल्क पार्लर के माध्यम से लोग स्वावलंबी बन सकेंगे। जल्द ही इस योजना का क्रियान्वयन होगा।