{"_id":"57768d734f1c1bd34979a9ef","slug":"the-labor-department-will-marry","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों की बेटियों के हाथ पीले कराएगा श्रम विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों की बेटियों के हाथ पीले कराएगा श्रम विभाग
amar ujala Bureau, hapur
Updated Fri, 01 Jul 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
शादी
- फोटो : अमर उजाला
श्रम विभाग में लगातार तीन साल से पंजीकरण-नवीनीकरण कराने वाले मजदूरों के लिए शासन ने पुत्री विवाह अनुदान योजना शुरू की है। इसके तहत मजदूर को बेटी की शादी के लिए 51 हजार रुपये की मदद मिलेगी।
विज्ञापन
गरीब मजदूरों का बेटी की शादी धूमधाम से करने का सपना अब पूरा हो सकेगा। श्रम विभाग ने मजदूरों के सपने को पूरा करने को कदम उठाया है। विभाग ने पुत्री विवाह अनुदान योजना शुरू की है। इसके तहत पूर्व में शासन द्वारा 40 हजार रुपये की मदद की जाती थी।
विज्ञापन
जिसे बढ़ाकर अब 51 हजार रुपये कर दिया गया है। सहायक श्रमायुक्त अनुराग मिश्र का कहना है कि इस योजना का लाभ श्रम विभाग में तीन साल अथवा उससे अधिक वर्षों से नियत समय पर अपना पंजीकरण-नवीनीकरण करा रहे मजदूरों को ही मिल सकेगा।
विज्ञापन