{"_id":"57ade8d14f1c1b874bee4666","slug":"the-highway-was-blocked-by-brajgat","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रजघाट गंगापुल से हाईवे तक लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रजघाट गंगापुल से हाईवे तक लगा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 12 Aug 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
ब्रजघाट गंगा पुल से लेकर नेशनल हाईवे तक जाम लग गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को होने वाले जलाभिषेक के मद्देनजर किया गया रूट डायवर्जन फ्लाप-सा साबित हुआ। गुरुवार की रात तकरीबन दो बजे ब्रजघाट गंगा पुल से लेकर नेशनल हाईवे तक जाम लग गया। दोपहिया वाहन तो दूर पैदल राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
स्थिति यह हो गई कि शुक्रवार की देर शाम करीब 15 घंटे तक हाईवे की यातायात व्यवस्था ध्वस्त रही। इस दौरान जाम में फंसे लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को सबसे ज्यादा परेशानी हुई।
विज्ञापन
सावन की कांवड़ यात्रा को लेकर अमरोहा और हापुड़ पुलिस प्रशासन के बीच कई बार साझा मीटिंग हुई थीं, जिनमें शिव भक्तों की सुरक्षा और उनके आवागमन को दुर्घटना रहित रखने का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा।
विज्ञापन
इसको लेकर देश से प्रदेश की राजधानी को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे की एक साइड को शिव भक्तों के लिए आरक्षित करने के साथ ही भारी वाहनों का आवागमन बंद कर उन्हें वैकल्पिक रास्तों से निकालने की रणनीति तैयार की गई थी।
इसके चलते सावन के प्रत्येक सोमवार को होने वाले जलाभिषेक के मद्देनजर शुक्रवार से लेकर सोमवार दोपहर तक रूट डायवर्जन किया जा रहा है, लेकिन भारी वाहनों के बेरोकटोक आवाजाही से गुरुवार को रात तकरीबन दो बजे ब्रजघाट गंगा पुल पर जाम लग गया।
इसके बाद वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई और नेशनल हाईवे तक जाम लग गया। अगले दिन शुक्रवार को देर शाम लगभग 15 घंटे तक नेशनल हाईवे की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त रही।
जाम लगने की वजह यह भी सामने आ रही है कि अधिकांश शिव भक्त डीजे लगाकर बस, टेंपो, ट्रक, कार, ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे वाहनों में सवार होकर गंगानगरी में आ रहे हैं, जो अपने वाहनों को ब्रजघाट गंगा पुल पर खड़ा कर रहे हैं।
जो नेशनल हाईवे की यातायात व्यवस्था को ध्वस्त करने की वजह बने हैं। हाईवे जाम होने से गढ़ से गजरौला के बीच आने-जाने वालों को लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है। वहीं, रोडवेज बसों समेत सभी किस्म के वाहनों का संचालन बंद होने से छात्र-छात्राओं का स्कूल-कालेज पहुंचने में दिक्कत झेलनी पड़ी।
हाईवे जाम होने की खबर मिलते ही डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय, इंस्पेक्टर समरजीत सिंह, एसएसआई हरपाल सिंह, चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह मौके पर पहुंच गए। डीएसपी के फरमान पर सिंभावली और बहादुरगढ़ पुलिस भी मौके पर आ गई।
तब कहीं जाकर कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे पर लगे जाम को खुलवा पाना संभव हो सका। उधर, डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय का कहना है कि अमरोहा पुलिस ने गुरुवार की रात में गढ़ की तरफ आ रहे भारी वाहनों का आवागमन नहीं रोका था,
जिससे दबाव बढ़ने पर हाईवे जाम हो गया और यातायात व्यवस्था ठप हो गई। वहीं, धनौरा डीएसपी मोहन लाल का कहना है कि ब्रजघाट गंगा पुल के इर्दगिर्द खड़े होने वाले वाहनों को नहीं रोकने से हाईवे जाम हुआ है।
ब्रजघाट गंगानगरी में दूसरे दिन भी कांवड़ियों का तांता लगा रहा। दो दिनों में एक लाख से अधिक शिवभक्तों ने कांवड़ उठाई। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों का ब्रजघाट गंगा नगरी में तांता लगा हुआ है।
तीर्थनगरी की सैकड़ों धर्मशालाएं, आश्रम और मंदिर परिसरों से लेकर सड़क-चौराहे, गंगातट सहित हर तरफ कांवड़ियों के जत्थे ही नजर आ रहे हैं। ब्रजघाट गंगा पुल से लेकर गजरौला, जोया, रजबपुर, पाकबड़ा, मुरादाबाद, रामपुर,
बरेली तक नेशनल हाईवे पर कांवड़ियों के जत्थे बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए गंतव्य स्थलों को लौट रहे हैं। लगातार दूसरे दिन भी कांवड़ियों के साथ आ रही डीजे वाली गाड़ियों को धड़ल्ले के साथ ब्रजघाट गंगा के दोनों पुलों पर खड़ा किया जा रहा है।
इससे हाईवे की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। आरती सभा अध्यक्ष अशोक नागर, संरक्षक नरेश शर्मा, नमामि गंगे जिला संयोजक अशोक शर्मा, श्री गंगा सेवा समिति अध्यक्ष विनय मिश्रा और
तीर्थपुरोहितों ने बताया कि दो दिनों के भीतर ब्रजघाट गंगा से एक लाख से भी अधिक कांवड़ उठी हैं। शनिवार से लेकर सोमवार की सुबह तक दो लाख से अधिक कांवड़ उठने का अनुमान है।