फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The health department raid, clinics sealed.

स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा, क्लीनिक सील

Wed, 01 Mar 2017 08:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 01 Mar 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
The health department raid, clinics sealed.
क्लीनिक सील - फोटो : अमर उजाला

सिंभावली में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक क्लीनिक पर छापेमार कार्रवाई कर उसे सील कर दिया है। चिकित्सक पर गर्भपात करने का आरोप लगाया गया है, वहीं इस क्लीनिक का स्वास्थ्य विभाग में कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं है।

विज्ञापन


इस क्लीनिक में जच्चा बच्चा केंद्र भी चलाया जा रहा था। चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। सीएमओ डॉ. एके सिंह के नेतृत्व में डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश अनुरागी और पीएचसी इंचार्ज डॉ. दिनेश भारती समेत
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को सिंभावली में गन्ना समिति के पास हाईवे किनारे चल रहे क्लीनिक पर छापामारी की। वहां तलाशी के दौरान यूनानी चिकित्सा पद्धति की बजाय एलोपैथिक दवा और उपकरण बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनानी चिकित्सा पद्धति से जुड़ी बीयूएमएस डिग्री लेकर एलोपैथिक दवाओं का इस्तेमाल करने को सेहत महकमे ने पूरी तरह अवैध और फर्जी माना है। जिसके चलते क्लीनिक को मौके पर ही सील कर वहां मौजूद दवा और उपकरणों को कब्जे में ले लिया गया।

पीएचसी इंचार्ज ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है, जिसमें उसके खिलाफ फर्जी ढंग में चिकित्सा कारोबार कर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया गया है।


वहीं, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि क्लीनिक पर गर्भपात कराने की शिकायत मिल रही थी। जांच में क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन भी नहीं मिला। क्लीनिक को सील कर दिया गया है।

एसओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पीएचसी इंचार्ज की तहरीर पर आरोपी चिकित्सक जाहिद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed